
कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत
घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना के ग्राम किकिरदा का है जहाँ कुएं में डूबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गया । बताया जा रहा है कि कुएं में लकड़ी गिर गया था जिसे निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतरा और फिर वापस नहीं आया तो उस व्यक्ति को निकालने के लिए बारी-बारी से कुएं में लोग उतरे और सभी की इस दौरान मौत हो गया । पांच मृतकों में जिन लोगों की जानें गयीं उनमें से दो बेटे और एक उनका पिता शामिल हैं । आशंका जताया जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो गया जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया ।
कुएं में जहरीली गैस बना मौत का कारण
बताया तो यह भी जा रहा है कि लम्बे समय से कुएं का उपयोग नहीं हो रहा था और कुआँ ढंका हुआ था । घटना घटित होने पर घटना स्थल में ग्रामीणों का भीड़ लग गया । मौके पर पुलिस भी आ गई और मामले की जाँच करने में लग गई । पुलिस ने अपने बयान में बताया कि आज सुबह कुएं में लकड़ी गिर गया था जिसे निकालने के लिए रामशरण जायसवाल कुएं में उतरा और कुएं के अन्दर जहरीली गैस से उसका दम घुटने लगा जिससे उसका मौत हो गया । उसे बचाने के लिए उसका पड़ोसी रमेश पटेल भी कुएं में उतरा लेकिन उसका भी दम घुटने लगा और कुएं में डूबने से मौत हो गया ।
इसके बाद रमेश पटेल के दोनों बेटे राजेंद्र पटेल और जितेंद्र पटेल कुएं में उतरे तो उनका भी दम घुट गया और वे भी डूब गए । एक और पड़ोसी टिकेश चंद्रा भी मदद के लिए कुएं में उतरा लेकिन उसका भी दम घुटने से मौत हो गया । तत्पश्चात शवों को निकलने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया । इस घटना से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुःख व्यक्त किये और परिवार वालों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट किये ।
READ MORE :
Leave a Reply