Category: Bilaspur ki khabar

Bilaspur ki khabar

  • बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

    बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर लगेगी लगाम

    बिलासपुर में हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई है। जांच में यह बात सामने आई कि अधिकतर आपराधिक घटनाओं के पीछे नशे का प्रमुख हाथ है। इस पर पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे आपराधिक घटनाओं में कमी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से कमाई गई संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी 300 से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

    पुलिस की ओर से साइबर अपराधों और चोरी की घटनाओं में भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आईजी ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा चोरी के मामलों से 10 गुना अधिक संपत्ति हड़प ली जाती है, इस पर समय पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। इसके अलावा, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग सुधार और जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

    साथ ही, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। आईजी ने एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि टैटू के आधार पर एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया, जो ज्वेलरी दुकानों में चोरी करता था।

    पुलिस द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से उम्मीद की जा रही है कि बिलासपुर में अपराध की दर में कमी आएगी।

    Read More :

    सक्ती जिले में मकर संक्रांति सहित तीन तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित

    अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

  • फ्लाई बिग ने जारी की नई समय-सारिणी, बढ़ाई गई उड़ानों की संख्या

    फ्लाई बिग ने जारी की नई समय-सारिणी, बढ़ाई गई उड़ानों की संख्या

    अंबिकापुर-रायपुर-बिलासपुर के बीच अब सप्ताह में 5 दिन फ्लाई बिग भरेगी उड़ान

    अंबिकापुर, रायपुर और बिलासपुर के बीच 19 दिसम्बर से संचालित हुए हवाई सेवा में अब फेरबदल किया गया है। अब यह हवाई सेवाएं सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध होगी। इससे पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) ही संचालित होती थी। हफ्ते में छह दिन सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन दरिमा हवाई अड्डे में स्टाफ की कमी के चलते इसे लागू नहीं किया जा सका।

    हवाई सेवा में बदलाव के बाद फ्लाई बिग एयरलाइंस ने अब संशोधित समय-सारिणी जारी की है, जिसमें यह सेवा मंगलवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगा। अब नए समय जारी करने के बाद समय सारणी कुछ इस प्रकार है :

    • रायपुर से अंबिकापुर: सुबह 9:00 बजे प्रस्थान, 10:15 बजे आगमन।
    • अंबिकापुर से बिलासपुर: सुबह 10:40 बजे प्रस्थान, 11:35 बजे आगमन।
    • बिलासपुर से अंबिकापुर: दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान, 12:55 बजे आगमन।
    • अंबिकापुर से रायपुर: दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान, 2:30 बजे आगमन।

    फ्लाई बिग एयरलाइंस द्वारा हवाई सेवा में संसोधन करने के बाद अब हवाई यात्रा करने यात्रियों को सप्ताह में तीन दिन के बजाय अब पांच दिन हवाई सफर करने को मिलेगा जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, स्टाफ की कमी के कारण छह दिन सेवा का सपना अधूरा रह गया है। हवाई सेवा से जुड़े अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस समस्या का समाधान कर हफ्ते में छह दिन की सेवा प्रदान की जाएगी।

    Read More :

    26 जनवरी तक प्रदेश में होंगे 151 जन औषधि केंद्र, सीएम साय ने किया दावा

  • बेलगहना में युवक ने सौतेले बेटे की हत्या का किया दावा, पुलिस जांच में जुटी

    बेलगहना में युवक ने सौतेले बेटे की हत्या का किया दावा, पुलिस जांच में जुटी

    सागौन प्लांट में खून के धब्बे और तंत्र क्रिया का सामान मिलने से हड़कंप

    बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र के खोंगसरा आमागोहन रखड़पारा में महिला ने अपने सौतेले बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। रेवती गोंड ने जांजगीर-चांपा जिले के कैथा निवासी गौरव साहू से प्रेम विवाह किया था। 12 दिसंबर को गौरव अपनी पत्नी से मिलने आया और उसके तीन साल के बेटे दिलेश को अपने साथ ले गया। इसके बाद से बालक लापता है।

    महिला और उसके मायके वालों के पूछने पर गौरव ने बच्चे को कभी चांपा और कभी बिलासपुर में रखने की बात कही, जिससे परेशान होकर महिला ने बेलगहना चौकी में शिकायत की। पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में गौरव ने गोलमोल जवाब दिए और बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइन के पास फेंकने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

    इसी बीच, गांव के सागौन प्लांट के पास खून के धब्बे और तंत्र क्रिया से जुड़े सामान मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एएसपी अर्चना झा समेत पुलिस अधिकारियों ने भी संदेही से पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन संदेही के गोलमोल जवाबों से जांच में मुश्किलें आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।

    Read More :

    धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज संवर रहा है धरसींवा का कल”

    राहुल गांधी ने महंगाई पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला

  • छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी

    छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी

    छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी

    छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। इस बीच, हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक हल्की दबाव का क्षेत्र स्थित है, जो पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय तमिलनाडु के पास पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आंशिक मेघमय आकाश और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    रविवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में और सबसे न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री, बिलासपुर में 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री, पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम 12.2 डिग्री, जबकि अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है, जिसके कारण हल्के बादल और हल्के बादल बने रह सकते हैं। आगामी 27 से 28 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है, जबकि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग ने बताया कि हवा में 90 फीसदी तक नमी आ रही है, जिसके कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा।

    रायपुर में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, साथ ही हल्की वर्षा भी हो सकती है।

    Read More :

    मुख्यमंत्री सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार मुकेश कुमार बंसल को सौंपा गया

    छत्तीसगढ़ में 63.14 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का बना रिकॉर्ड

  • ‘समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’ कल होने जा रही है यूट्यूब पर रिलीज

    ‘समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’ कल होने जा रही है यूट्यूब पर रिलीज

    'समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल' कल होने जा रही है यूट्यूब पर रिलीज
    ‘समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’

    ‘समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’ कल होने जा रही है यूट्यूब पर रिलीज

    एसकेडी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फीचर फिल्म समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’ को काफी समय से इंतजार किया रहा था। आखिरकार यह फिल्म कल 5 दिसम्बर को SKD Film Production के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म का ऑफिसियल ट्रेलर 28 नवम्बर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था जिसका अभी तक अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है । आपको बता दें, कि यह फिल्म इससे पहले MX PLAYER जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया था, जहाँ समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था अब यह सस्पेंस से भरी हुई फिल्म आपको कल से यूट्यूब पर देखने को मिलेगा।

    ऑफिसियल ट्रेलर : Samaira – A Small Town Girl | SKD Films Production | Official Trailer | New Bollywood Film 2024

    ‘समायरा–ए स्मॉल टाउन गर्ल’ 5 दिसम्बर को यूट्यूब में होगी रिलीज

    इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में इक़बाल खान, आकाश डहरिया और प्रिंसेस अफ़रीना हैं, वहीं सह-कलाकार के रूप में नीलांजन बोस, संजय मानिकपुरी, मोहम्मद शाहनवाज, ओमप्रकाश मंडल, पिलेश बघेल, अभय डहरिया, किशोर पुरेना, अरुण भांगे, वर्टिका आकांक्षा, जशप्रीत कौर, अभिलाषा शर्मा, और निमिर बानरा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को अभिनेता आकाश डहरिया ने प्रोड्यूस और निर्देशन अनंत सिंह ने किया है। संगीत रागिनी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस और नेल्सन मुदलियार द्वारा तैयार किया गया है।

    अब जब समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल ओटीटी प्लेटफार्मों पर सफलता पा चुकी है, तो यह यूट्यूब पर भी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म को यूट्यूब पर भी वही प्यार मिलेगा, जैसा पहले ओटीटी प्लेटफार्मों पर मिला था।

    तो, तैयार हो जाइए कल 5 दिसम्बर को फिल्म ‘समायरा-ए स्मॉल टाउन गर्ल’ को यूट्यूब पर देखने के लिए!

    Read More :

    देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे और पवार को किया धन्यवाद

    राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा ‘भाजपा सच्चाई से क्यों डर रही है?’

  • बिलासपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन दर्जनों हो रहे घायल

    बिलासपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन दर्जनों हो रहे घायल

    बिलासपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन दर्जनों हो रहे घायल

    बिलासपुर में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन दर्जनों हो रहे घायल

    बिलासपुर शहर में अब तब आवारा इंसानों से लोग परेशान हो रहे थे जहाँ आये दिन चोरी-लूटपाट और चाकूबाजी की घटनाओं ने लोगों का जीना दूभर कर दिया था। लेकिन इस चौंकाने वाली खबर यह आ रही है कि बिलासपुर शहर में आवारा कुत्तों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक़, मौजूदा समय में शहरी क्षेत्र में कुत्तों की संख्या 10,000 के पार पहुंच चुकी है। इन आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि ठंड के मौसम में इनकी हिंसक प्रवृत्ति बढ़ जाती है।

    Read More : बलरामपुर में पटवारी का निलंबन, सरकारी नियमों की अवहेलना का मामला

    देर रात बढ़ रहा कुत्तों का आंतक

    देर रात होते ही शहर की सुनसान सड़कों पर झुंड बनाकर कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। इस बीच जिला अस्पतालों से खबर आई है की हर रोज 20 से 30 लोग कुत्ते काटने का शिकार हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ते अक्सर झुण्ड में लोगों पर हमला कर रहे हैं I

    ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित

    बिलासपुर शहर में कुत्तों का आतंक शहर के स्मार्ट रोड (व्यापर विहार), श्रीकांत वर्मा मार्ग, सीएमडी चौक, लिंक रोड, सिंधी कॉलोनी रोड, नेहरु नगर मुख्य मार्ग, जगमल चौक, मोपका रोड, सरकंडा-सीपत रोड, सरकंडा मुख्य मार्ग और तालापारा मार्गों पर कुत्तों के हमले के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।  

    निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड नहीं

    बिलासपुर शहर में 150 से अधिक निजी नर्सिंग होम हैं, जहां कुत्ते काटने के मामले सामने आते हैं। हालांकि, इनका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है लेकिन नगर निगम द्वारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए अब तक कोई खास कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    Read More : बिलासपुर में ठंड ने दिखाया असर, तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी

  • दूरंतो एक्सप्रेस में बहस से हंगामा, रातभर अटकी रही ट्रेन

    दूरंतो एक्सप्रेस में बहस से हंगामा, रातभर अटकी रही ट्रेन

    दूरंतो एक्सप्रेस में हंगामा बिलासपुर में यात्रियों ने किया बवाल

    दूरंतो एक्सप्रेस में हंगामा बिलासपुर में यात्रियों ने किया बवाल

    मामला बिलासपुर रेलवे स्टेशन का है जहाँ बीते बुधवार की रात दूरंतो एक्सप्रेस में बड़ा हंगामा हुआ। यह ट्रेन हावड़ा से पुणे जा रही थी और रात 12:05 बजे स्टेशन पर पहुंची। टाटानगर स्टेशन से भोजन प्राप्त करने वाले यात्रियों ने खाने को लेकर फूड पॉइजनिंग का आरोप लगाया, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। टीटीई और यात्रियों के बीच बहस के बाद मामला बढ़ गया और गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को दो घंटे तक रोके रखा। इस दौरान रेलवे पुलिस फोर्स और स्टेशन मास्टर ने यात्रियों को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यात्री शांत होने को तैयार नहीं थे। आखिरकार रात दो बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

    Read More : पति की रहस्यमय मौत और रीना गिरी की हत्या से इलाके में हड़कंप

    इस बीच, यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ी घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की 16 प्रमुख ट्रेनों में चार-चार जनरल कोच जोड़े गए हैं। पहले इन ट्रेनों में सिर्फ दो जनरल कोच होते थे, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें होती थीं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक ट्रेन में 400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गई हैं।

    जोन में कुल 6400 सीटों की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न केवल सामान्य यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि स्लीपर कोच में जबरन यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्या भी कम होगी। ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को सफर में अधिक सुविधा और आराम मिलेगा। रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि ट्रेनों में कोच की संख्या प्लेटफार्म की क्षमता के अनुसार रहे।

    Read More : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अमित शाह से नक्सल उन्मूलन पर चर्चा

  • बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

    बिलासा एयरपोर्ट के नवीनीकरण के लिए मिला 5 करोड़ की मंजूरी

    एयरपोर्ट में सुधार के लिए राज्य सरकार ने मंजूर की 5 करोड़ रुपये की राशि

    बिलासपुर एयरपोर्ट को आधुनिकतम बनाने के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर दे दी है। यह धन राशि एयरपोर्ट के विकास कार्यों, खासतौर पर टर्मिनल और अन्य भवनों के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एयरपोर्ट के नए डिजाइन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो यात्रियों को बेहतर और आकर्षक अनुभव देने के लिए बनाई गई है।

    कलेक्टर अवनीश शरण ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के साथ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार की गई डिजाइन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और छह महीने के भीतर कार्य पूरा किया जाए। इस निरीक्षण में एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बीरेन और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सीके पाण्डेय भी मौजूद थे।

    कलेक्टर ने एयरपोर्ट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया, जिनमें रनवे की स्ट्रीट आइसोलेशन, फायर एप्रोच रोड, रनवे लाइट, एप्रॉन हाई मास्ट और सेफ्टी वॉच टावर शामिल हैं। उन्होंने इन कार्यों की गति बढ़ाने और उन्हें जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। नए टर्मिनल भवन का डिज़ाइन आकर्षक और यात्रियों के लिए आरामदायक होगा। इसे न केवल आकर्षक बनाया जाएगा, बल्कि इसकी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा, जिसमें कन्वेयर बेल्ट लाउंज और कैंटीन का नवीनीकरण भी शामिल है। इसके अलावा, एयरपोर्ट के एनाउंसमेंट सिस्टम और डिस्प्ले बोर्ड को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा।

    एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रनवे की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सेना से 287 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। राज्य सरकार ने जमीन के एवज में राशि जमा कर दी है, लेकिन जमीन मिलने तक यह कार्य स्थगित रहेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट को यात्रियों के लिए एक आकर्षक और सुविधाजनक बनाना है, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो।

    Read More :

    “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म हुआ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री

    पैसे के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या, रायपुर में बढ़ा तनाव

  • नायब तहसीलदार और पुलिस के बीच में मतभेद,थाने में दर्ज हुआ केस

    नायब तहसीलदार और पुलिस के बीच में मतभेद,थाने में दर्ज हुआ केस

    Demo Images

    नायब तहसीलदार और पुलिस के बीच में मतभेद,थाने में दर्ज हुआ केस

    बिलासपुर में नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा और उनके इंजीनियर भाई विनय मिश्रा के साथ पुलिसकर्मियों का विवाद हुआ है। इस मामले में नायब तहसीलदार ने एसपी, आईजी और डीजीपी से शिकायत की है, वहीं पुलिस ने उनके भाई विनय मिश्रा पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

    घटना उस समय हुई जब नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र मिश्रा देर रात अपने घर जा रहे थे और पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। मिश्रा का कहना है कि अंधेरे में गाड़ी रोकने के बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे गाली-गलौज की। इसके बाद, उन्होंने परिचय देने के बावजूद पुलिस ने 112 कॉल कर दी और उन्हें थाने ले जाया। मिश्रा का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें गाली दी और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

    पुलिस का दावा है कि तहसीलदार शराब के नशे में थे और मेडिकल परीक्षण में यह बात सामने आई। वहीं, मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से भी शिकायत की, जिसके बाद उन्हें थाने से रिहा किया गया, लेकिन बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

    इस पूरे घटनाक्रम में विनय मिश्रा ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया। एसपी ने मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी को निर्देश दिए हैं।

    Read More :

    रायपुर में दोहरी हत्या से दहशत, पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    निर्माण कार्यों के चलते रेलवे ने रद्द कीं ट्रेने, जानें पूरी जानकारी

  • पुराना बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा म्यूजियम, रेलवे ने तैयार किया नया डिजाईन

    पुराना बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा म्यूजियम, रेलवे ने तैयार किया नया डिजाईन

    Bilaspur Railway Station

    पुराना बिलासपुर रेलवे स्टेशन बनेगा म्यूजियम, रेलवे ने तैयार किया नया डिजाईन

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर बड़ी खबर आई है। 135 साल पुराने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन भवन को तोड़ने की योजना का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया था। इस विरोध के चलते सरकार को योजना में बदलाव करना पड़ा। अब इस ऐतिहासिक भवन को म्यूजियम के रूप में संरक्षित किया जाएगा।

    रेलवे विभाग ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस भवन को स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। नवीनीकरण का कार्य “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत किया जा रहा है। स्टेशन की नई ड्राइंग और डिजाइन तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इस डिजाइन को आम जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।

    स्थानीय लोगों ने पुरानी इमारत को तोड़ने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे शहर की धरोहर बताया। मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां से आदेश आने के बाद सरकार को अपनी योजना में बदलाव करना पड़ा। अब पुरानी इमारत को म्यूजियम के रूप में संरक्षित रखा जाएगा।

    नए मॉडल में पुरानी इमारत को भी जोड़ा गया

    रेलवे की टीम ने नए मॉडल में पुरानी इमारत को भी शामिल किया है। ऐतिहासिक भवन को नए डिजाइन में ऐसे शामिल किया गया है कि स्टेशन का भव्य रूप तैयार होने के साथ-साथ इतिहास की झलक भी नजर आएगी।

    स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। गेट नंबर 3 के सामने लगे शेड को हटाने का कार्य भी शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के लिए तोड़फोड़ प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। रेलवे विभाग का दावा है कि तय समय सीमा के भीतर नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पुरानी इमारत को संरक्षित रखने के निर्णय से बिलासपुर के निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोग इस भवन को अपनी संस्कृति और इतिहास से जुड़ा मानते हैं। म्यूजियम बनने के बाद यह भवन बिलासपुर की शान बनकर उभरेगा।

    Read More :

    बरेली में दिशा पाटनी के पिता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, सीरीज 3-1 से अपने नाम की