Category: Breaking News

Breaking News

  • छत्तीसगढ़ में दिव्यांग के लिए 848 विशेष शिक्षकों की भर्ती

    छत्तीसगढ़ में दिव्यांग के लिए 848 विशेष शिक्षकों की भर्ती

    छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 में बदलाव करते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए कुल 848 पदों को मंजूरी दी है। हालांकि, अभी भर्ती के लिए कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

    भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

    राज्य सरकार ने पहले 100 पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही बाकी पदों के लिए भी अधिसूचना जारी होगी। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

    शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

    विशेष शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को RCI से मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी होगा। अलग-अलग स्तर के शिक्षकों के लिए आवश्यक योग्यताएं कुछ इस प्रकार हैं—

    1. प्राइमरी टीचर – D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो। साथ ही, RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
    2. अपर प्राइमरी टीचर – B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या RCI मान्यता प्राप्त समान कोर्स।
    3. सेकेंडरी टीचर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक में) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या मान्यता प्राप्त अन्य कोर्स।

    आयु सीमा और आरक्षण

    विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। छूट संबंधी सभी प्रकार की जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

    Read More :

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

    झन जाबे परदेश हुई रिलीज़ लोगों का मिल रहा है जबरदस्त रेस्पोंस

  • राहुल गांधी ने केवेंटर्स के भविष्य और भारत में नवाचार पर दिया जोर

    राहुल गांधी ने केवेंटर्स के भविष्य और भारत में नवाचार पर दिया जोर

    राहुल गांधी ने केवेंटर्स की शताब्दी यात्रा पर दिया बयान

    “पुरानी रेसिपीज से लेकर नई फ्लेवर की शरारत तक—केवेंटर्स ने अपने 100 सालों में हर कदम पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है!” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस ब्रांड की शताब्दी यात्रा पर बात करते हुए इसे एक अनोखा “स्टार्ट-अप” बताया, जो अपनी परंपराओं को नए अंदाज में पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवेंटर्स ने न सिर्फ डेयरी उत्पादों की दुनिया में क्रांति की है, बल्कि भारतीय उपभोक्ताओं के स्वाद और पसंद को भी बदल दिया है।

    राहुल गांधी ने इस बातचीत में केवेंटर्स की बढ़ती लोकप्रियता और उसके भविष्य पर भी विचार व्यक्त किया। उन्होंने ब्रांड के FMCG क्षेत्र में विस्तार योजनाओं की सराहना की और कहा कि कंपनी का लक्ष्य अब भारत के छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंचने का है, जो उसकी सफलता की नई ऊंचाइयों को दर्शाता है। गांधी ने यह भी बताया कि इस तरह के उद्यम न केवल आर्थिक वृद्धि में योगदान करते हैं, बल्कि रोजगार और नवाचार के अवसर भी पैदा करते हैं।

    उन्होंने केवेंटर्स को एक आदर्श उदाहरण बताया कि कैसे पारंपरिक व्यवसाय नवाचार के साथ आगे बढ़ सकते हैं। उनका मानना है कि ऐसे उद्योग भारत के भविष्य को नई दिशा देंगे और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा करेंगे। केवेंटर्स की यात्रा ने यह सिद्ध किया कि भारतीय कंपनियां अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भी आधुनिक दुनिया में सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

    राहुल गांधी के अनुसार, केवेंटर्स जैसे ब्रांड्स न केवल अपने उत्पादों के जरिए बल्कि अपने विचारों और दृष्टिकोण से भी भारतीय उद्यमिता की शक्ति को प्रदर्शित कर रहे हैं। केवेंटर्स की शताब्दी सिर्फ एक ब्रांड की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक मिसाल है कि कैसे भारतीय कंपनियां नवाचार और परंपरा को समेटे हुए अपने भविष्य को संवार सकती हैं।

    Read More :

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

    सक्ती जिले में मकर संक्रांति सहित तीन तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित

  • बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा

    बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर लगेगी लगाम

    बिलासपुर में हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई है। जांच में यह बात सामने आई कि अधिकतर आपराधिक घटनाओं के पीछे नशे का प्रमुख हाथ है। इस पर पुलिस की ओर से नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे आपराधिक घटनाओं में कमी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

    आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से कमाई गई संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी 300 से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इसके खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

    पुलिस की ओर से साइबर अपराधों और चोरी की घटनाओं में भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आईजी ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा चोरी के मामलों से 10 गुना अधिक संपत्ति हड़प ली जाती है, इस पर समय पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी है। इसके अलावा, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग सुधार और जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है।

    साथ ही, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। आईजी ने एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि टैटू के आधार पर एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया गया, जो ज्वेलरी दुकानों में चोरी करता था।

    पुलिस द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से उम्मीद की जा रही है कि बिलासपुर में अपराध की दर में कमी आएगी।

    Read More :

    सक्ती जिले में मकर संक्रांति सहित तीन तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित

    अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

  • सक्ती जिले में मकर संक्रांति सहित तीन तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित

    सक्ती जिले में मकर संक्रांति सहित तीन तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित

    मकर संक्रांति, महानवमी और गोवर्धन पूजा पर सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    नए साल की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार ने अपने स्थानीय अवकाशों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार, प्रत्येक जिले के कलेक्टर को अपने जिले की परंपराओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय अवकाश निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है। इसी के तहत सक्ती जिले के कलेक्टर द्वारा वर्ष 2025 के लिए तीन महत्वपूर्ण तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को सक्ती जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह त्योहार जिलेवासियों के लिए विशेष महत्व रखता है, और इस दिन लोग धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।

    इसके अलावा, महानवमी पर 1 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। यह त्योहार नवरात्रि के दौरान मनाया जाता है और जिले में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। तीसरा अवकाश गोवर्धन पूजा के अवसर पर 21 अक्टूबर को रहेगा। यह त्योहार दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है और जिले में धार्मिक आस्था का केंद्र है। इन तीन तिथियों पर जिले के सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, और अन्य शासकीय विभाग बंद रहेंगे। इससे संबंधित लोगों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का पर्याप्त समय मिलेगा।

    सरकारी नियमों के अनुसार, स्थानीय अवकाश हर जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तय किए जाते हैं। इन अवकाशों की घोषणा के बाद सक्ती जिले के नागरिकों में उत्साह का माहौल है। लोग इन अवसरों पर पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों की योजना बनाने लगे हैं। यह आदेश राज्य सरकार के अवकाश नियमों के तहत जारी किया गया है, जो प्रत्येक जिले की परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Read More :

    अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को सराहा

    मौसम में बदलाव के कारण सरगुजा में 4 डिग्री तक हुई तापमान में गिरावट

  • मौसम में बदलाव के कारण सरगुजा में 4 डिग्री तक हुई तापमान में गिरावट

    मौसम में बदलाव के कारण सरगुजा में 4 डिग्री तक हुई तापमान में गिरावट

    ठंडी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट, सरगुजा संभाग में फिर बढ़ी सर्दी

    बीते दिनों सरगुजा संभाग के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर कम होता हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन अब ठंडी हवाओं के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा गया है। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिला है जिससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आई है।

    मौसम में हुए इस बदलाव के साथ ही अंबिकापुर समेत आसपास के क्षेत्रों में ठंड की वापसी हो गई है। पिछले कुछ दिनों में जिन इलाकों में ठंड की स्थिति में राहत मिली थी, वहां अब फिर से सर्दी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह ठंडी हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    winter

    SKD MUSIC NEW SONG OUT NOW : “Sayad Torse Pyar Hoge” | Anuraag Sharma & Lata Mahanand | Rishabh Singh & Ritu | SKD Music

    तापमान में गिरावट के साथ-साथ लोग अपने घरों में अधिक समय बिताने और गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए हैं। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड की स्थिति ज्यादा तीव्र हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंडी हवाएं प्रदेश के कई अन्य हिस्सों तक भी फैल सकती हैं और अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

    स्थानीय लोग ठंडी हवाओं से बचने के लिए आग जलाकर या गर्म कपड़े पहनकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी ठंड से बचाव के उपायों के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

    Read More :

    अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं को जोश भरने वाला संदेश

    प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

  • अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं को जोश भरने वाला संदेश

    अरविंद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं को जोश भरने वाला संदेश

    दिल्ली चुनाव के तारीख का हुआ ऐलान केजरीवाल बोले, ‘हम जरूर जीतेंगे’

    दिल्ली में आगामी चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव अगले महीने की 5 तारीख को बुधवार के दिन होगा। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरें।

    उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आपके जुनून और मेहनत के आगे विपक्ष के बड़े तंत्र भी फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। यह चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता ने हमेशा काम की राजनीति को चुना है और हमें विश्वास है कि इस बार भी ऐसा ही होगा।”

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के विकास कार्यों और ईमानदार शासन को देखा है। यह चुनाव जनता के विश्वास और हमारे काम की राजनीति की जीत का प्रतीक बनेगा।

    आगामी चुनावों में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बनाई है। केजरीवाल का यह बयान पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश भरने का काम कर रहा है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली की जनता किसे अपना जनादेश सौंपती है।

    Read More :

    प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

    मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

  • प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

    प्रयागराज में फर्जी वेबसाइटों का जाल, अधिकृत लिंक से ही करें बुकिंग

    ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

    उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले विशाल महाकुंभ 2025 के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने वाली है। इस दौरान होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग तेजी से हो रही है, लेकिन इसी के साथ साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    प्रशासन और पर्यटन विभाग ने प्रयागराज के 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और 7 काटेज को वैध घोषित किया है। लेकिन साइबर ठगों ने इनसे मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट और ऐप्स बना ली हैं। ये ठग सस्ते दरों पर होटल बुकिंग का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। कई मामलों में लोग फर्जी नंबर पर कॉल कर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

    कैसे बचें ठगी से?

    ठगी के मामले में हो रहे धांधली को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन ने अधिकृत https://chatbot.kumbh.up.gov वेबसाइट जारी की है। यहां पंजीकरण के बाद होटल, गेस्ट हाउस और काटेज बुक किए जा सकते हैं। URL की स्पेलिंग ध्यान से चेक करें। अनजान लिंक और फर्जी कॉल्स से बचें। होटल पहुंचने के बाद ही भुगतान करें। बुकिंग से पहले नंबर और पते की वैधता जांच लें।

    क्या करें ठगी होने पर?

    आजकल बढ़ते ठगी के मामले से चौकने रहने की जरूरत है। अगर आप ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल से संपर्क करें। महाकुंभ में आस्था के साथ सतर्कता भी जरूरी है। वैध गाइडलाइंस और अधिकृत वेबसाइटों का उपयोग करें, ताकि आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित हो। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

    Read More :

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद 8 जवानों और वाहन चालक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

    इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, विक्रम मंडावी, और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम रवाना किया। अन्य शहीद जवानों और वाहन चालक के पार्थिव शरीर भी उनके गृह स्थानों के लिए रवाना किए गए।

    Read More : मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

    मुख्यमंत्री ने घटना को लोकतंत्र और शांति पर प्रहार बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा होगा।

    उल्लेखनीय है कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले में डीआरजी के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने बस्तर में शांति स्थापना और विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    Read More : बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

  • हाई कोर्ट का आदेश न्यायिक अधिकारियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

    हाई कोर्ट का आदेश न्यायिक अधिकारियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

    न्यायिक अधिकारियों के लिए निर्देश जारी, संपत्तियों की जानकारी ईमेल और डाक से भेजें

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विजिलेंस आलोक कुमार ने प्रदेश के सभी जिला और सत्र न्यायाधीशों को पत्र भेजकर न्यायिक अधिकारियों से उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा मांगा है। यह ब्योरा 31 दिसंबर 2024 तक की स्थिति के आधार पर तैयार कर 28 फरवरी 2025 तक हाई कोर्ट के ईमेल और डाक से भेजना होगा।

    जिला और सत्र न्यायाधीशों को निर्देश दिया गया है कि वे अधीनस्थ अधिकारियों से संपत्ति का विवरण प्राप्त करें, उसे जांचें और फिर तय समय पर भेजें। व्यक्तिगत रूप से ब्योरा जमा करने की अनुमति नहीं है। अगर इस प्रक्रिया में कोई गलती हुई तो जिम्मेदारी जिला और सत्र न्यायाधीशों की होगी।

    Read More : केजरीवाल vs भाजपा वोटर्स लिस्ट विवाद के बीच गरमाई राजनीति

    संपत्ति के ब्योरे में जमीन, मकान जैसी अचल संपत्तियों के साथ सोना-चांदी, बैंक बैलेंस, शेयर, एफडी, और अन्य चल संपत्तियों की जानकारी देनी होगी। साथ ही, संपत्तियां खरीदने का स्रोत भी बताना होगा। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में लागू होगा।

    हाई कोर्ट ने डीकेएस अस्पताल रायपुर के डॉक्टर प्रवेश शुक्ला की सेवा समाप्ति के आदेश को अवैध करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि बिना जांच और सुनवाई का मौका दिए आदेश जारी करना नियमों का उल्लंघन है। डॉक्टर शुक्ला पर आरोप था कि उन्होंने शराब घोटाले के आरोपी को एम्स रेफर करने में अनुशासनहीनता की। इस पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। कोर्ट ने इसे गलत बताते हुए आदेश रद्द कर दिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।

    Read More : मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

  • केजरीवाल vs भाजपा वोटर्स लिस्ट विवाद के बीच गरमाई राजनीति

    केजरीवाल vs भाजपा वोटर्स लिस्ट विवाद के बीच गरमाई राजनीति

    केजरीवाल vs भाजपा वोटर्स लिस्ट विवाद के बीच गरमाई राजनीति

    राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है। विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। जल्द ही मतदान और मतगणना की तिथियां सार्वजनिक की जाएंगी। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी स्पष्टीकरण दिया।

    आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि भाजपा केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करते हुए वोटर्स लिस्ट में धांधली कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियां निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली में पिछले 10 वर्षों से आप की सरकार है। 2015 में पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था, जबकि भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। 2020 में भी आप ने 62 सीटें जीतीं, और भाजपा को 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाली हाथ रही।

    Read More : मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

    पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में कई विवाद उठे, जिनमें शराब नीति कांड प्रमुख है। इस कांड के चलते केजरीवाल समेत अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2025 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए कट्टर ईमानदार बनाम विशुद्ध बेईमान का मुद्दा बड़ा रहेगा। वहीं भाजपा भ्रष्टाचार और आप की नीतियों पर सवाल उठाएगी।

    आप ने हाल ही में अपना चुनावी गाना लॉन्च किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, और संजय सिंह ने दावा किया कि जनता एक बार फिर आप को ही चुनेगी। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार, केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग, और वोटर्स लिस्ट में कथित धांधली जैसे मुद्दे हावी रहेंगे।

    Read More : भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के नए जिलाध्यक्ष