केजरीवाल vs भाजपा वोटर्स लिस्ट विवाद के बीच गरमाई राजनीति

केजरीवाल vs भाजपा वोटर्स लिस्ट विवाद के बीच गरमाई राजनीति

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है। विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। जल्द ही मतदान और मतगणना की तिथियां सार्वजनिक की जाएंगी। इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव प्रक्रिया पर लगाए जा रहे आरोपों पर भी स्पष्टीकरण दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि भाजपा केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करते हुए वोटर्स लिस्ट में धांधली कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसियां निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली में पिछले 10 वर्षों से आप की सरकार है। 2015 में पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था, जबकि भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। 2020 में भी आप ने 62 सीटें जीतीं, और भाजपा को 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस लगातार तीसरी बार खाली हाथ रही।

Read More : मैनपाट बना सैलानियों की पहली पसंद, नये वर्ष के बाद उमड़ी भीड़

पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में कई विवाद उठे, जिनमें शराब नीति कांड प्रमुख है। इस कांड के चलते केजरीवाल समेत अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2025 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए कट्टर ईमानदार बनाम विशुद्ध बेईमान का मुद्दा बड़ा रहेगा। वहीं भाजपा भ्रष्टाचार और आप की नीतियों पर सवाल उठाएगी।

आप ने हाल ही में अपना चुनावी गाना लॉन्च किया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, और संजय सिंह ने दावा किया कि जनता एक बार फिर आप को ही चुनेगी। संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार, केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग, और वोटर्स लिस्ट में कथित धांधली जैसे मुद्दे हावी रहेंगे।

Read More : भारत सिंह सिसोदिया बने भाजपा सरगुजा के नए जिलाध्यक्ष

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts