छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 में बदलाव करते हुए दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए कुल 848 पदों को मंजूरी दी है। हालांकि, अभी भर्ती के लिए कोई भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
राज्य सरकार ने पहले 100 पदों पर भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और जल्द ही बाकी पदों के लिए भी अधिसूचना जारी होगी। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने तक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
विशेष शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को RCI से मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी होगा। अलग-अलग स्तर के शिक्षकों के लिए आवश्यक योग्यताएं कुछ इस प्रकार हैं—
- प्राइमरी टीचर – D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो। साथ ही, RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
- अपर प्राइमरी टीचर – B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या RCI मान्यता प्राप्त समान कोर्स।
- सेकेंडरी टीचर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक में) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या मान्यता प्राप्त अन्य कोर्स।
आयु सीमा और आरक्षण
विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। छूट संबंधी सभी प्रकार की जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
Read More :
बिलासपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का कड़ा शिकंजा
झन जाबे परदेश हुई रिलीज़ लोगों का मिल रहा है जबरदस्त रेस्पोंस

Leave a Reply