राहत की खबर : देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है।

crop man putting medical mask on face of ethnic child

लंबे समय बाद हम सभी के लिए राहत की खबर है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन के अंदर 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक दुनिया में एक दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।हालांकि, चिंता की बात ये है कि कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इस मामले में हम दुनिया में 119वें नंबर पर हैं, जहां सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में हर 10 लाख की आबादी में 11,936 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं और 136 लोगों की मौत हो रही है। इतनी ही आबादी में अमेरिका में 98,000 बहरीन में 96,000, इजराइल में 91,000, फ्रांस में 83,000, बेल्जियम में 82,000, स्पेन में 74,000 और ब्राजील में 66,000 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। यहां आबादी के हिसाब से मौत के आंकड़े भी काफी अधिक हैं। इससे साफ है कि भारत में अभी संक्रमण काफी काबू में है। अगर थोड़ी सावधानी और सतर्कता रखें तो इसे और कम किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts