
जवानों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया
माड़ क्षेत्र के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है I मारे गये नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है I आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए नक्सली पीएलजीए सदस्य हैं I उन्हें सेन्ट्रल कमेटी की सुरक्षा के लिए लगाया गया था I
बुधवार को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा कोहकामेटा इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व केंद्रीय बलों की संयुक्त टुकड़ियों व नक्सलियों के बीच दिन भर गोलीबारी चलता रहा I जवानों ने सर्चिंग के दौरान पांच वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया I इसके साथ उनके पास से थ्री नॉट थ्री व 315 बोर रायफल जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया I
आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा माड़ समेत संभाग के सभी जिलों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है I बुधवार को मुख्यालय से पुलिस की संयुक्त पार्टी कोहकामेटा व सोनपुर क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी । जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर दो दिशाओं से फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी फायरिंग शुरू दी जिसमें पांच नक्सली ढेर हो गये । उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए I मारे गये सभी नक्सलियों का पहचान कराया जा रहा है I
READ MORE :
Leave a Reply