सकरी रोड पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना से परिवार के तीन सदस्यों की मौत

सकरी रोड पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना से परिवार के तीन सदस्यों की मौत

बिलासपुर के सकरी रोड पर 14 अगस्त 2024 की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया, जिसमें शुभम विहार के शर्मा परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक तेज़ रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से टकरा गई, जिसके चलते मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की जान चली गई।

शर्मा परिवार के सदस्य बुधवार रात घर से बाहर खाना खाने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। दुर्घटना में प्रीति शर्मा (48), उनकी बेटी श्रेया शर्मा (24), और छोटी बेटी श्रुति शर्मा (19) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य व्यक्ति, अभिनव शर्मा और अंकित शर्मा, घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सकरी थाना क्षेत्र के प्रभारी टीआई दामोदर मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की है। दुर्घटना के संबंध में जांच चल रही है, और खबर को अपडेट किया जा रहा है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6185

https://golden36garh.com/?p=6191

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts