
स्वतंत्रता दिवस पर दाबड़ गांव में 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी से हड़कम्प
मध्य प्रदेश के धार जिले के दाबड़ गांव में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। यह घटना ग्राम दाबड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। बताया जा रहा है कि सुबह जल्दी उठकर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची छात्राओं ने नाश्ता नहीं किया था और तेज धूप व उमस के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई।
स्थानीय सामुदायिक अस्पताल में छात्राओं का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण कुछ को धार रैफर किया गया। घटना के बाद सहायक आयुक्त जनजाति कार्य धार ब्रजकांत शुक्ल, एसडीएम राहुल गुप्ता, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव, टीआई संतोष सिंह यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद कुछ छात्राओं के पालक अंधविश्वास के चलते उन्हें झाड़फूंक के लिए ले गए और रैफर के लिए अधिकारियों से बहस की। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 40-50 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी, जिनमें से सात को धरमपुरी अस्पताल लाया गया था। मौसम की तेज गर्मी और पसीना बहने के कारण छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई।
READ MORE :
Leave a Reply