
राजधानी रायपुर में नौकरी के नाम पर ठगी आरोपी हुआ गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने विधानसभा में बाबू की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख 35 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपित जागेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके पास से पांच हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।
पीड़ित फणेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डब्ल्यूआरएस कॉलोनी खमतराई, रायपुर का निवासी है। फणेंद्र का परिचय तीन वर्ष पूर्व जागेश्वर यादव निवासी टैगोर नगर, कोतवाली से हुआ था। जागेश्वर यादव ने फणेंद्र से कहा कि उसकी जान-पहचान बड़े अधिकारियों से है और वह विधानसभा में बाबू की नौकरी लगवा देगा।
फणेंद्र यादव ने जागेश्वर के झांसे में आकर उसे आठ लाख 35 हजार रुपये दे दिए। जब कुछ दिनों बाद फणेंद्र ने नौकरी के बारे में पूछा तो जागेश्वर टालमटोल करने लगा। एक वर्ष बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो फणेंद्र ने पैसे की मांग की। जागेश्वर पैसे न देकर फरार हो गया था।

कोतवाली थाना पुलिस ने जागेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
READ MORE :
Leave a Reply