
जशपुर में दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीणों की जान पर बन आई
जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रंगपुर थाना क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात को एक दंतैल हाथी ने गांव में आतंक मचाया। हाथी के हमले से गांव का पहाड़ी कोरवा नरेश राम बुरी तरह घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गया। लेकिन दंतैल ने उसके घर को तोड़ना शुरू कर दिया। पड़ोसियों की सहायता से नरेश ने दंतैल को खदेड़ा।
घटना के समय दंतैल सबसे पहले गांव के कोटवार बुधराम के कच्चे मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उसने नरेश राम के घर पर हमला किया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा, लेकिन वह कुछ ही देर बाद वापस आ गया और नरेश के घर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
वन विभाग के अनुसार, यह हाथी पहले भी तपकरा वन परिक्षेत्र और कुनकुरी वनपरिक्षेत्र में तीन लोगों की जान ले चुका है। गेम रेंजर बुधेश्वर साय ने बताया कि यह हाथी दल से अलग होने के कारण बेहद आक्रामक हो गया है और जन और संपत्ति को अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।
वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें कच्चे मकानों की बजाय पक्के भवनों में रात बिताने, घर में धान, कटहर, महुआ और शराब ना रखने, और रात के समय घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि हाथी की हलचल पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।
READ MORE :

Leave a Reply