
नक्सलियों द्वारा बिछाये गये आईईडी के चपेट में आने से दो जवान शहीद और चार हुए घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है I बताया जा रहा है कि बीजापुर में नक्सलियों ने एक बड़ा आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें चार जवान घायल और दो जवान शहीद हो गये हैं I घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है I जानकारी के अनुसार सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के बीच सीमावर्ती इलाकों में दरभा डिवीजन, बस्तर डिवीजन, पश्चिम डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों की खबर होने की सूचना मिली I
जिसके बाद मंगलवार को एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ की पूरी टीम ने एक विशेष अभियान में निकली I सर्चिंग अभियान के बाद बीते बुधवार की रात को सुरक्षाबल वापस आ रहे थे I तभी नक्सलियों ने बीजापुर जिले के तर्रेंम थाना क्षेत्र के मंडिमिरका के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिससे दो सुरक्षाबलों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि चार जवान घायल हुए हैं I जिनको हेलीकॉप्टर से रायपुर इलाज के लिए लाया जा रहा है I इस विस्फोट में भरत लाल साहू व आरक्षक सतेर सिंह कांगे शहीद हो गए हैं । जबकि 4 जवान पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी व संजय कुमार घायल हो गए हैं ।
इन दिनों नकसलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है और बस्तर इलाके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है I सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर सर्चिंग अभियान में निकले थे लेकिन लौटते वक़्त आईईडी की चपेट में आ जाने से यह बड़ा हादसा हो गया I
READ MORE :
Leave a Reply