
बैंक कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रबंधक की जमकर कर दी पिटाई
बिलासपुर में बैंक कर्मचारियों द्वारा एसईसीएल के अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है I घटना बिलासपुर के व्यापार विहार का है जहाँ बैंक कर्मचारियों ने बैंक के सामने पार्किंग को लेकर एसईसीएल के सहायक प्रबन्धक अमृत तिवारी और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी I जिससे दोनों घायल हो गये I घायल अमृत तिवारी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।
अमृत तिवारी सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाले हैं I वे एसईसीएल में सहायक प्रबन्धक हैं I उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई की दोपहर वे अपनी पत्नी नेहा तिवारी को लेकर व्यापार विहार स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक आए थे। उन्होंने अपनी कार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पार्किंग में खड़ी कर दिया। अमृत तिवारी अपनी पत्नी को लेकर बैंक के अंदर चले गए। काम निपटाने के बाद जब वे बाहर आए तो उनकी कार के सामने दूसरी कार खड़ी थी। इससे अधिकारी अपनी कार नहीं निकाल पा रहे थे। करीब 15 मिनट बाद कार का ड्राइवर वहां पर आया। अधिकारी ने उसे अपनी कार के सामने खड़ी कार को हटाने के लिए कहा।
इसी बात को लेकर ड्राइवर ने एसईसीएल के अधिकारी से गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पति से मारपीट होते देख उनकी पत्नी ने बीच-बचाव की कोशिश की। मारपीट करने वालों ने महिला से भी धक्का-मुक्की की। इससे महिला को चोटें आई है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है I
READ MORE :
Leave a Reply