युवक बाइक समेत पुल से नदी में लगाया छलांग

युवक बाइक समेत पुल से नदी में लगाया छलांग

राजस्थान के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव का रहने वाला युवक सोमवार को रात करीब 9 बजे बाइक समेत छोटे पुल से नेवज नदी में कूद गया था। लोगों को लगा कि युवक बाइक समेत नदी में गिर गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस की रेस्क्यू टीम और गोताखोर समेत नदी में पहुंचे और नाव की मदद से युवक व बाइक की तलाश शुरू कर दिए । पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को तो खोजते हुए बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक मिल नहीं रहा था। युवक की तलाश में इधर पुलिस का बचाव अभ‍ियान में जुटा रहा उधर युवक दूसरे किनारे से तैरकर बाहर निकल आया और राजगढ़ कोतवाली पहुंचा। युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कहा कि साहब! मुझे आपकी टीम मुझे नदी में खोज रही है, मैं तो जिंदा हूं। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यु आपरेशन बंद किया।

22 वर्षीय युवक विटठल तंवर ने पुलिस को अपना नाम पता बताते हुए कहा कि मैं छोटा था तब ही घर वालो ने मेरी शादी कर दी थी। पत्नी दो साल पहले मायके चली गई, जो वापस नहीं लौटी। युवक ने बताया कि उनके माता-पिता का देहांत हुए 5 साल हो गये हैंIइसलिए कोई भी उसका परवाह नहीं करते हैंIकई बार ससुराल अपने पत्नी को लेने जा चूका लेकिन पत्नी आने को राज़ी नहीं हैIपरिवार वाले भी इसका विरोध कर रहे हैंIयुवक ने बताया कि वह थाने का भी कई बार चक्कर लगा चूका है लेकिन वहां से भी उसे भगा दिया जाता हैIइसलिए वह नदी में छलांग लगा दिया थाIयुवक ने पुलिस के सामने उसकी पत्नी को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=5004

https://golden36garh.com/?p=5021

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts