होटल बेबीलोन में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप

HOTEL BEBYLON

होटल बेबीलोन में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप

राजधानी रायपुर के जेल रोड़ में स्थित होटल बेबीलोन में एक युवती की लाश में एक युवती की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया है I मिली जानकारी के अनुसार, होटल बेबीलोन के कमरा नंबर 416 में रविवार को एक युवती की लाश मिली है I युवती का नाम वाणी गोयल(25) है I यहीं खबर सामने आ रहा है कि वाणी का मोबाइल ट्रेन से नागपुर में बरामद किया हुआ है I

बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने बचने के लिए मोबाइल को दृस्य्म मूवी की तरह ट्रेन में रख दिया था ताकि पुलिस गुमराह हो सके I होटल में पूछताछ से पता चला की वाणी गोयल होटल में विशाल गर्ग के साथ दोपहर 1:30 बजे जाते दिखी उन दोनों के नाम पर होटल में रूम बुक किया गया था I वहीं विशाल होटल से रात के नौ बजे अकेले बाहर निकलता है I सुबह चार बजे के आसपास रेलवे जीआरपी को रेलवे ट्रैक में शव मिलने की सूचना मिली I शव का पहचान विशाल गर्ग के रूप में किया जिसका शरीर रेलवे ट्रैक से कटा हुआ था I उसे अंतिम बार वाणी के साथ देखा गया था I दावा है कि उनके फोन से कोई सुराग मिल सके I

परिजनों ने थाने में दर्ज कराया रिपोर्ट

वाणी गोयल के परिवार वालों ने मीडिया को बताया कि मारूति लाइफ स्टाइल में अपने परिचित लोगों के साथ रहती थी I वाणी फोन करके घर में बताई की वह अपने दोस्त के साथ जा रही है I कुछ घंटे बाद जब वाणी का फोन बंद आया तो परिजनों ने उसके दोस्त को कॉल किया तो उसके दोस्त ने बताया कि वो तो कैब में कहीं चली गयी है I तत्पश्चात जब परिजनों ने कैब वाले का नंबर निकाला तो कैब वाले ने होटल बेबीलोन तक वाणी गोयल को छोड़ने की बात कही I इसके बाद जब परिजन होटल पहुंचे तो उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने सरस्वती नगर थाने में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाया I

VAANI GOYAL & VISHAL GARG

पुलिस ने आकर जब होटल की तलाशी ली तो उन्हें युवती का शव बेड के नीचे मिला I इस पर परिवारवालों ने शोरगुल करना शुरू कर दिया I इस पर पुलिस बल और फोरेंसिक टीम पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया I फ़िलहाल इस पूरी घटना के पीछे मुख्य आरोपी कौन है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है I बताया जा रहा है कि वाणी गोयल अपने रिश्तेदार के यहाँ रायपुर में मारूति लाइफ स्टाइल में रहती थी और यहाँ कुकिंग का कोर्स कर थी साथ ही सीए की भी तैयारी कर थी I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=4940

https://golden36garh.com/?p=4935

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts