
भोरमदेव अभयारण्य मानसून में घूमने के लिए बन रहा आकर्षण का केंद्र
मानसून शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में आप भी घुमने के शौकीन हैं तो चले आइये छतीसगढ़ के भोरमदेव अभयारण्य I राजधानी रायपुर से महज 120 किमी की दूरी पर स्थित मैकल पर्वत श्रृंखला से घिरे कवर्धा जिले में सरोधा दादर जलाशय, रानीदहरा जल प्रपात, चिल्फी घाटी, भोरमदेव मंदिर, पीठाघाट वाचटावर और पुरातात्विक स्थल यहाँ आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं I

भोरमदेव अभयारण्य 352 वर्ग किमी. में फैला हुआ है I यहाँ मोर, किंगफिशर, बायसन, चीतल, नीलगाय जैसे वन्यजीवों, पक्षियों और दुर्लभ वनस्पतियाँ पाई जाती है I यहाँ तितलियों का एक बहुत ही बड़ा आकर्षण केंद्र है जो सात एकड़ में फैला हुआ है I यहाँ 130 से अधिक प्रजाति के तितलियों को देखा जा सकता है I इस अभयारण्य को तितलियों का स्वर्ग भी कहा जाता है लेकिन यहाँ 200 से अधिक पक्षियों का बसेरा भी है I यहाँ जो भी पर्यटक आता है उसे यहाँ की खूबसूरत की वादियाँ अपने आगोश में भर हो लेता है I

अब सवाल उठता है कि यहाँ तक कैसे पहुँचे-
रायपुर और जगदलपुर के रेलवे-स्टेशन से आप आसानी से कवर्धा पहुँच सकते हैं I रायपुर से कवर्धा के लिए लगातार बसें चलती रहती हैं I यहाँ रुकने के लिए सरोधा दादर के रिसोर्ट सहित अभयारण्य के पास और शहर में सस्ते होटल आसानी से मिल जायेंगे I
READ MORE :
Leave a Reply