
रथयात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं का विशाल काफिला
बिलासपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार को दोपहर के समय विशाल रथयात्रा निकाली गई I प्रभु जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा भी इस पावन रथयात्रा में शामिल रहे I जिसे देखने के लिए भक्तों का भारी संख्या में भीड़ इकट्टा हुआ था I भगवान जगन्नाथ के दर्शन पाकर श्रद्धालु धन्य हुए I इस रथयात्रा में श्रद्धालुओं में भगवान के प्रति भक्तिमय का महासंगम दिखा I
भक्तों का भीड़ मंदिर के प्रांगण से उमड़ा और भगवान जगन्नाथ की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही I हर कोई महाप्रभु के रथ को एक बार स्पर्श करना चाहता था I रथयात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पर प्रसाद वितरित किया गया I इस पावन पर्व के मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की I इसके साथ ही सूर्य पूजा, नवग्रह पूजा, श्रृंगार और मंगल अर्पण का विशेष रूप से आयोजन किया गया, जिससे आये हुए श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह से डूबे रहे I प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा इतनी विशाल थी कि शहर के चारों तरह भक्तों का ही भीड़ दिखाई दे रहा था I भीड़ को देखते हुए पुलिस बल और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हुए थे I
READ MORE :
Leave a Reply