तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

कांकेर जिले में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है I घटना किरगोली गाँव का है जहाँ दो बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है I बताया जा रहा है कि साहिल मरकाम (6) और दीपेंद्र सिन्हा (8) दोपहर 12 बजे घर से निकले हुए थे लेकिन जब 2 बजे तक घर नहीं लौटने पर घरवाले उन्हें ढूंढने निकले तो तालाब के किनारे उनके कपड़े मिलने पर उन्हें आशंका हुआ कि कहीं तालाब में.., इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तालाब में खोजबीन किया गया तो दोनों की शव बरामद हुआ Iबताया जा रहा है कि एक लड़का जिसका नाम दीपेंद्र सिन्हा है वह उसके नानी के यहाँ आया था उसका मूल निवास उड़कूड़ा है जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई Iपुलिस के पूछताछ में एक बात सामने आई कि दो बच्चे और भी थे जो नहाने आये थे लेकिन उन्होंने डर और घबराहट से घटनास्थल से भाग गये Iपुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=4443

https://golden36garh.com/?p=4439

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts