गायिका ममता चंद्राकर को कुलपति पद से किया गया निष्काषित

गायिका ममता चंद्राकर को कुलपति पद से किया गया निष्काषित

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ममता चंद्राकर को कुलपति पद से निष्काषित कर दिया गया है I बताया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति के बाद से ही ममता विवादों से घिरी रहीं, उन पर कई प्रश्नचिन्ह किया गया I इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय के ऑफ कैंपस को रायपुर में स्थापित करने का भी आरोप लगाया गया, जिसका विरोध खैरागढ़ निवासी करने लगे I इस पर उन्होंने इसका विरोध भी किया I इसके बाद राज्यपाल के सचिव ने उनके जगह पर दुर्ग संभागायुक्त  को कुलपति पद का दायित्व सौंपा गया है I खैरागढ़ में स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एशिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय जो विश्व भर में प्रसिद्ध है I वहीं ममता चंद्राकर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका हैं जिन्होंने कई सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गाने गाये हैं I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=4434

https://golden36garh.com/?p=4428

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts