
सब्जियों के भाव आजकल सातवें आसमान पर
सब्जियों के मूल्य इन दिनों आसमान छू रहे हैं । बताया जा रहा मार्केट में इन दिनों सब्जियों की सप्लाई कम हो गई है जिससे सब्जियों के दामों में वृद्धि हो गई है । पिछले सप्ताह ही टमाटर का मूल्य सोमवार को 70 रूपये किलो पहुँच गया था । पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के मूल्य में दो से ढाई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है ।
मार्केट में सब्जियों की आवक 30 प्रतिशत तक कम हो गया है शिमला मिर्च और बरबट्टी ने अपना आँकड़ा सौ के पार लगा दिया । .सब्जी मंडी में व्यापारियों का कहना है कि सब्जियों का आवक एकदम नहीं के बराबर हो गया है । जिसके चलते सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव स्थानीय सब्जी व्यापारियों को पहले से थोड़े महंगे रेट में मिल रहे हैं । जिसके कारण उन्हें सब्जियों को ऊँचे दामों में बेचना पड़ रहा है । सुनने में आ रहा है कि अभी सब्जियों के मूल्यों में और भी वृद्धि हो सकती है ।
आइये जानते हैं किन-किन सब्जियों का मूल्य बढ़ा है
गोल बाजार, शास्त्री बाजार, संतोषी नगर सहित अन्य जगहों पर टमाटर और गोभी 70 रु प्रति किलो, बैंगन, भिन्डी, करेला और पतागोभी 60 रु प्रति किलो तक पहुँच गया है । आलू और प्याज भी 40 रु प्रति किलो, शिमला मिर्च और बरबट्टी 110 रु प्रति किलो बिक रहे हैं । छत्तीसगढ़ में टमाटर, मुनगा और पत्तागोभी का आवक कर्नाटक राज्य से होता है लेकिन अभी कर्नाटक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन-तीन रूपये की बढ़त जब से हुआ है तब से ट्रांसपोर्टेशन में खर्चा बढ़ गया है जिससे सब्जियों के रेट में थोड़ा उछाल आया है ।
READ MORE :
Leave a Reply