गैंगस्टर ने एम्बुलेंस चालक के घर आकर मचाया तांडव

गैंगस्टर ने एम्बुलेंस चालक के घर आकर मचाया तांडव

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक गैंगस्टर ने तांडव मचा रखा है I तिलवारा थाना के अंतर्गत शास्त्री नगर में गैंगस्टर बड्डू पटेल ने अपने दुश्मन के घर में डम्पर चढ़ा दिया I इसके बाद गन निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया I जानकारी के अनुसार, बड्डू पटेल जबलपुर शहर का एक नामी गैंगस्टर है जिसका खौफ़ पूरे जबलपुर शहर में बना हुआ है I बड्डू पटेल और बबलू वाल्मीकि के बीच अस्पताल में एम्बुलेंस कारोबार को लेकर एक दूसरे से दुश्मनी चल रही है I बड्डू पटेल ने कल रात को घर में डम्पर चढ़ा दिया और एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया I यह सारा खेल पास में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था I इसकी सुचना पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है I बब्लू पटेल जो कि एम्बुलेंस चलाने का काम करता है पुलिस को बताया कि वह जबलपुर के एक अस्पताल में कई सालों से एम्बुलेंस चलाता है I इसीलिए गैंगस्टर बड्डू पटेल एम्बुलेंस के कारोबार पर कब्ज़ा करने के लिए डराता-धमकाता और आतंकी करता रहता है I बब्लू वाल्मीकि ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की माँग की I पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=3796

https://golden36garh.com/?p=3802

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts