बुजुर्ग ने लगाई गुहार पर ड्राईवर ने नहीं सुनी पुकार

बुजुर्ग ने लगाई गुहार पर ड्राईवर ने नहीं सुनी पुकार

उत्तरप्रदेश में एक टोयोटा फॉर्च्युनर कार ने 70 साल के बुजुर्ग को बड़ी बेरहमी से कुचल दिया I बुजुर्ग दर्द से कराहता रहा, चीखता चिलाता रहा, लेकिन कार वाले ने कार को आगे-पीछे करके कुचलता रहा I बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल तक पहुँचाया गया है I

घटना उत्तरप्रदेश के झाँसी के सीपरी बाज़ार का है, घायल बुजुर्ग का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है I सड़क के दोनों ओर गाड़ियाँ खड़ी थीं तभी एक चालक टोयोटा फॉर्च्युनर कार को पीछे की ओर करता है तो एक 70 साल का बुजुर्ग उसकी चपेट में आ जाता है और चिल्लाने लगता है लेकिन कार चालक फिर से कार को आगे की ओर बढाता है जिससे बुजुर्ग काफी घसीट जाता है I तभी सड़क के पास खड़े लोगों ने आकर कार को रुकवाया और बुजुर्ग को बाहर निकाला I इस दौरान बुजुर्ग को चोट आया है I इसकी सुचना पुलिस को स्थानीय लोगों दी I

बताया जा रहा है कि कार चालक उसके पड़ोसी का ही है और उसने जानबुझकर कार को वृद्ध के ऊपर चढ़ा दिया I इस पर कार चालक ने कहा कि शीशा बंद होने की वजह से उसे कुछ नहीं सुनाई नहीं दिया उससे यह अनजाने में हो गया I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=3787

https://golden36garh.com/?p=3796

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts