
अंग्रेजी शराब में मिलावट पड़ा भारी किया गया ब्लैकलिस्टेड
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में विदेशी शराब में पानी मिलाने का मामला सामने आया है I शराब में पानी मिलाने वाले गिरोह को पुलिस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है I सूचना के अनुसार, दुकान में रखे शराब की गुणवता में अंतर पाया गया I पानी की एक बोतल में 1 लीटर शराब अलग से रखा गया था, जिसको कर्मचारी मिलावट करने के लिए रखे थे I CC टीवी चेक करने के लिए कहा गया तो मॉनिटर खराब का बहाना बनाने लगे I डिवीजन अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि काफी समय से यहाँ शराब की गुणवता पर शिकायतें आती रहती थी I इसके बाद एक्शन लेते हुए सभी कर्मचारियों को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है I
READ MORE :

Leave a Reply