
मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार
बलौदाबाजार जिले में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें भाटापारा शहर में एक मजदूर की किसी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है I इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया है I वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुँचकर जाँच में जुटी हुई है I इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है I सूत्रों के अनुसार, भाटापारा थाना क्षेत्र में बीती रात शांतिनगर में एक 50 साल के व्यक्ति की खून से सना हुआ लाश मिला I बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था I फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है I मुजरिम की तलाश अभी जारी है I
READ MORE :
https://golden36garh.com/?p=3320
Leave a Reply