Tag: MURDER

  • बेलगहना में युवक ने सौतेले बेटे की हत्या का किया दावा, पुलिस जांच में जुटी

    बेलगहना में युवक ने सौतेले बेटे की हत्या का किया दावा, पुलिस जांच में जुटी

    सागौन प्लांट में खून के धब्बे और तंत्र क्रिया का सामान मिलने से हड़कंप

    बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र के खोंगसरा आमागोहन रखड़पारा में महिला ने अपने सौतेले बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। रेवती गोंड ने जांजगीर-चांपा जिले के कैथा निवासी गौरव साहू से प्रेम विवाह किया था। 12 दिसंबर को गौरव अपनी पत्नी से मिलने आया और उसके तीन साल के बेटे दिलेश को अपने साथ ले गया। इसके बाद से बालक लापता है।

    महिला और उसके मायके वालों के पूछने पर गौरव ने बच्चे को कभी चांपा और कभी बिलासपुर में रखने की बात कही, जिससे परेशान होकर महिला ने बेलगहना चौकी में शिकायत की। पुलिस ने गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में गौरव ने गोलमोल जवाब दिए और बेटे की हत्या कर शव रेलवे लाइन के पास फेंकने का दावा किया। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

    इसी बीच, गांव के सागौन प्लांट के पास खून के धब्बे और तंत्र क्रिया से जुड़े सामान मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एएसपी अर्चना झा समेत पुलिस अधिकारियों ने भी संदेही से पूछताछ की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन संदेही के गोलमोल जवाबों से जांच में मुश्किलें आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।

    Read More :

    धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज संवर रहा है धरसींवा का कल”

    राहुल गांधी ने महंगाई पर उठाए सवाल, केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला

  • रायपुर के तेलीबांधा में शव मिलने से दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

    रायपुर के तेलीबांधा में शव मिलने से दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

    गोपी यादव की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, आत्महत्या या हत्या की आशंका

    रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आबकारी भवन के पीछे एक युवक का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गोपी यादव के रूप में की गई है, जो पिछले एक महीने से लापता था।

    पुलिस को मौके पर एक फांसी का फंदा भी मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की हो सकती है। हालांकि, मामले की जांच जारी है और यह स्पष्ट नहीं है कि मौत आत्महत्या की वजह से हुई है या हत्या हुई है।

    कंकाल मिलने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सबूत एकत्र कर लिए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका के आधार पर मामला दर्ज किया है, लेकिन हत्या की संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।

    गोपी यादव के परिवार से संपर्क कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6524

    https://golden36garh.com/?p=6530

  • दुर्ग में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की हत्या आरोपी को लिया गया हिरासत में

    दुर्ग में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की हत्या आरोपी को लिया गया हिरासत में

    दुर्ग में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की हत्या आरोपी को लिया गया हिरासत में

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के बोरसी भाठा में एक 20 साल के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार की रात, शुभम बंदे नामक युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला किया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने पुराने विवाद के चलते पहले डंडे से उसकी पिटाई की और फिर चाकू से घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

    बताया जा रहा है कि शुभम अपनी रात की दिनचर्या के दौरान अपने घर के पास था, जहां आरोपी भी मौजूद थे। उनके बीच पुराना विवाद फिर से उभरा और यह विवाद बौखलाहट में बदल गया। आरोपी ने पहले डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई की और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हिंसक घटना के बाद, आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना के तुरंत बाद, शुभम के परिवार वाले उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद, पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6099

    https://golden36garh.com/?p=6103

  • अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या आरोपी हुआ गिरफ्तार

    अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या आरोपी हुआ गिरफ्तार

    ग्राम सुनेटी में एक गंभीर हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में लालू अहिरवार ने अपने साथी अभिषेक अहिरवार के साथ मिलकर दीपक सिलावट की हत्या कर दी। आरोपितों ने घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया था, लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं हुए।

    लालू अहिरवार ने अपनी पत्नी से अवैध संबंधों के शक के आधार पर दीपक सिलावट की हत्या की योजना बनाई। उसने अपनी पत्नी से इस राज का खुलासा करवाया और दीपक को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 29 जुलाई की रात को, अभिषेकऔर लालू अहिरवार ने दीपक को फोन करके नदी पर बुलाया। दोनों ने मिलकर दीपक को पानी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना के अगले दिन, 30 जुलाई को दीपक की लाश नदी में मिली थी।

    पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि दीपक के भाई ने घटना वाली रात दीपक को लालू और अभिषेक के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद थाना प्रभारी श्याम राज सिंह और उनकी टीम ने गहन जांच शुरू की। शराब के खाली क्वार्टर मिलने से पता चला कि दोनों ने पहले दीपक को शराब पिलाई थी।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी लालू अहिरवार और उसके साथी अभिषेक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। लालू अहिरवार की पत्नी के बहन के साथ विवाह और दीपक से अवैध संबंधों के शक के चलते यह हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी के बाद अपराध को उजागर किया और मामला अब अदालत में है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5759

    https://golden36garh.com/?p=5769

  • कुएं में लाश मिलने से मचा हड़कम्प हत्या की आशंका…

    कुएं में लाश मिलने से मचा हड़कम्प हत्या की आशंका…

    कुएं में महिला की लाश मिलने से हडकम्प हत्या की आशंका…

    घटना बलरामपुर जिले के अंतर्गत ग्राम चेरा की है, जहाँ बुधवार को महिला की शव मिलने से हड़कम्प मच गया है I मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका पूजा यादव के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज़ के लिए अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है I मृतिका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं आशंका जताई जा रही है कि ससुराल वालों ने ही मारकर कुएं में फेंक दिया हो ताकि किसी को शक ना हो सके I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3390

    https://golden36garh.com/?p=3385

  • मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार

    मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या आरोपी हुआ फरार

    बलौदाबाजार जिले में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें भाटापारा शहर में एक मजदूर की किसी ने पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है I इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गया है I वहीं पुलिस भी सूचना मिलते ही पहुँचकर जाँच में जुटी हुई है I इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है I सूत्रों के अनुसार, भाटापारा थाना क्षेत्र में बीती रात शांतिनगर में एक 50 साल के व्यक्ति की खून से सना हुआ लाश मिला I बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था I फ़िलहाल अभी पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है I मुजरिम की तलाश अभी जारी है I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3320

    https://golden36garh.com/?p=3308

    https://golden36garh.com/?p=3348

  • घरेलू विवाद के चलते पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

    घरेलू विवाद के चलते पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

    घरेलू विवाद के चलते पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार

    पथलगाँव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शिवपुर में घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी की धारदार कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है I इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर आगे की कारवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोप से कुल्हाड़ी भी जब्त कर लिया है I मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम शिवपुर के तुलसी पैंकरा और उसकी पत्नी तेजमत पैकरा के किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि तुलसी पैंकरा ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसकी पत्नी पर वार कर हत्या कर दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=3295

    https://golden36garh.com/?p=3302

  • पुत्र ने कर दी पिता की हत्या घर में छाया मातम

    पुत्र ने कर दी पिता की हत्या घर में छाया मातम

    पुत्र ने कर दी पिता की हत्या घर में छाया मातम

    सरगुजा जिले के ग्राम लहपटरा में पिता मुलसाय रजक का उसके ही पुत्र बंटी ने पीट-पीट कर हत्या कर दिया I जानकारी के मुताबिक, बंटी नशेड़ी स्वभाव का था और रोज शराब पीने का आदी हो गया था I पुत्र द्वारा पिता से पैसे माँगने पर पैसे नहीं देने से पुत्र ने हत्या कर दी | इससे घर में शोक का माहौल है I फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है I घर में शोक का मातम छाने के बाद भी परिवार वालों ने जाकर मतदान किया जिससे बाकि लोगों ने उनका आत्मबल बढ़ाया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=2958

    https://golden36garh.com/?p=2975

    https://golden36garh.com/?p=3131