
गर्मियों में चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन लोगों के चेहरे में आई रौनक
गर्मी का महीना है, ऐसे में रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुणे एवं बालेश्वर और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से बालेश्वर के मध्य एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है। ट्रेन नंबर 01451 पुणे-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई, दिन शनिवार को पुणे से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01452 बालेश्वर-पुणे समर स्पेशल दिनांक 20 मई, 2024 दिन सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 01055 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-बालेश्वर समर स्पेशल दिनांक 18 मई दिन शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत 01056 बालेश्वर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल समर स्पेशल दिनांक 20 मई, दिन सोमवार को बालेश्वर से रवाना होगी। ये दोनों स्पेशल ट्रेन का भाटापारा स्टॉपेज दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता में ख़ुशी का माहौल है I दोनों स्पेशल ट्रेन के चलने और भाटापारा में ट्रेन का स्टॉपेज मिलने से शहर के यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

READ MORE :

Leave a Reply