ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती

ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्‍द जारी होगा विज्ञापन

ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जल्‍द जारी होगा विज्ञापन I शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आइटीआइ) में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी।

राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आइटीआइ) में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने अनुमति दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा मंगलवार को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दी गई। इसके साथ ही जल्द ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके लिए सभी आइटीआइ संस्थानों से जानकारी भी मांगी गई है। बता दें आइटीआइ में प्रशिक्षण अधिकारियों के एक साथ 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहली बार होगी। इससे बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा। इधर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 210 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

210 पदों के लिए 1.82 लाख आवेदन

इसके लिए प्रदेशभर से 1.82 लाख आवेदन आए हैं। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होगी। 210 पदों के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाएंगे। जो मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। इसके आधार पर चयन होगा। इधर सीजीपीएससी द्वारा सिविल जज के 48 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। अभी आवेदन मंगाए गए हैं। 26 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन चरणों में होगी। चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे। इसके आधार पर मुख्य चयन सूची जारी की जाएगी।

आरक्षण विवाद से रूका पदों का रोस्टर

इधर आरक्षण विवाद के चलते राज्य में भर्ती होने वाले पदों का आरक्षण रोस्टर अभी तय नहीं हुआ है। इसके चलते कई विभाग अपने भर्ती की प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं। व्यापमं के पास भी 20 से अधिक विभागों ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। ताकि परीक्षा कराकर चयन किया जा सके। लेकिन आरक्षण विवाद के चलते मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुई है। छात्रों को भी भर्ती प्रक्रिया का इंतजार है।

YOU LIKE :

https://golden36garh.com/?p=2368

https://golden36garh.com/?p=2364

https://golden36garh.com/?p=2359

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *