स्वामी आत्मानंद स्कूलों नहीं हो पाई शि‍क्षकों की भर्ती संकट में पढ़ाई

स्वामी आत्मानंद स्कूलों नहीं हो पाई शि‍क्षकों की भर्ती, संकट में पढ़ाई

स्वामी आत्मानंद स्कूलों नहीं हो पाई शि‍क्षकों की भर्ती, संकट में पढ़ाई l राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक शक्षक से लेकर शक्षक, व्याख्याता और प्राचार्य के पद खाली हैं। शक्षकों के दो हजार 857 पद रिक्त हैं तो गैर शिक्षकीय वर्ग से भी एक हजार 69 पदों में अभी तक भर्ती नहीं हो पाई है। बाकी में अभी तक प्रक्रिया नहीं हो पाई। इसी तरह नए स्कूलों के लिए भी शिक्षकों की बहुत कमी है।

वहीं नए स्कूल तो खोल दिए गए हैं पर अभी तक यहां एक भी शिक्षक नहीं होने से शिक्षण प्रभावित चल रहा है। कुछ जगह अभी तक दाखिला भी नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति के आधार पर शक्षक नियुक्त हो चुके हैं वहां पढ़ाई शुरू हो गई है। बाकी जगहों पर भी भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है।

प्रदेश में इतने विद्यार्थी प्रभावितपहले से संचालित स्वामी आत्मानंद के 176 स्कूलों में एक लाख 50 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वहीं इस वर्ष खुले नए 76 स्कूलों में 45 हजार से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बतादें कि अभी तक कुछ स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो पाई है। इसके कारण इन स्कूलों में शक्षण सत्र पिछड़ता जा रहा है।

पदवार इतने पद खालीपदनाम स्वीकृ त भरे रिक्तप्राचार्य 247 162 65व्याख्याता 4,205 2,376 1819शक्षक 2,195 1,222 973गैर शक्षकीय संवर्ग 2,534 1,465 1,069नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुछ जगहों पर शक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रख लिया गया है, वहां पढ़ाई चल रही है। बाकी जगहों पर भी जल्द ही व्यवस्था बना लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts