संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित CM भूपेश बघेल ने कहा

संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा नियमित CM भूपेश बघेल ने कहा

Samvida employees will regular लंबे समय से नियमितिकरण की मांग कर रहे संविदा और अनियमित कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जल्द ही बड़ी सौगात देगी। इस बात की जानकारी खुद सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दी है। एक प्रश्न के जवाब में सीएम बघेल ने कहा कि घोषणा पत्र में जो बातें कहीं गई है, उसका निश्चित तौर पालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संविदा और अनियमित, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को रेगुलर करने प्रमुख सचिव विधि विधाई, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव वित्त, सचिव पंचायत और सचिव आदिम जाति को की एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की बैठक 9 जनवरी 2020 को हुई थी। कमेटी की अनुशंसा थी कि विभागों से डिटेल मंगाया जाए और विधि विधायी विभाग से अभिमत लिया जाए l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts