ICC के फैसले के बाद पकिस्तान को लगा बड़ा झटका

BCCI की आपत्ति के बाद PoK में नहीं जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है, लेकिन इस आयोजन से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि चैम्पियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं ले जाया जाएगा। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद लिया गया।

चैम्पियंस ट्रॉफी की आधिकारिक ट्रॉफी गुरुवार, 14 नवंबर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंची। इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर तक पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में घुमाने की योजना है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 और अन्य प्रमुख स्थलों पर ले जाया जाएगा।

पाकिस्तान सरकार ने इस ट्रॉफी को PoK के स्कार्दु, मुर्ती और मुजफ्फराबाद में ले जाने का प्लान बनाया था। हालांकि, BCCI ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद ICC ने PoK में ट्रॉफी के दौरे पर रोक लगा दी। चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच खेली जानी है, लेकिन टूर्नामेंट का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। यह ICC के इतिहास में पहली बार हुआ है कि शेड्यूल जारी होने से पहले ही ट्रॉफी मेजबान देश में पहुंची और आधिकारिक टूर पर निकाली गई।

भारत पहले ही अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल पर होने या इसे किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की चर्चा तेज हो गई है। पाकिस्तान ने हालांकि लाहौर, कराची और रावलपिंडी में सभी मैचों की योजना तैयार कर ली है।

ICC ने स्पष्ट किया है कि ट्रॉफी का यह दौरा एक आधिकारिक प्रक्रिया है, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं करता कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही आयोजित होगा। पाकिस्तान सरकार ट्रॉफी के दौरे को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। K2 समेत अन्य स्थानों पर ट्रॉफी ले जाने की योजना इसी उद्देश्य का हिस्सा है। हालांकि, PoK पर रोक के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

Read More :

छत्तीसगढ़ में शराब विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच झड़प, कह दी ऐसी बात…

प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts