छत्तीसगढ़ में शराब विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच झड़प, कह दी ऐसी बात…

छत्तीसगढ़ में शराब विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

छत्तीसगढ़ में शराब को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर सियासी तकरार तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में चंद्राकर शराब के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक अजय चंद्राकर ने भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा, “अगर भूपेश बघेल में राजनीतिक नैतिकता है, तो मेरा पूरा वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट और कांग्रेस के पेज पर साझा करें।” चंद्राकर ने चुनौती देते हुए कहा, “मर्दों जैसी राजनीति करें, नहीं तो हेल्थ टेस्ट कराएं।”

चंद्राकर ने यह भी साफ किया कि शराबबंदी भाजपा का मुद्दा कभी नहीं रहा है। उन्होंने कहा, “यह कांग्रेस का वादा था। भाजपा गंगाजल की झूठी कसम वाली राजनीति नहीं करती। राज्य आबकारी विभाग ने शराब की बिक्री और गुणवत्ता पर निगरानी के लिए एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। चंद्राकर ने इस एप को उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि यह नकली शराब से बचने और असली शराब खरीदने में मदद करेगा।

इस पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “तो चलिए शुरू करते हैं ‘डबल इंजन’ की स्कूल बंद स्काच योजना का पहला निर्णय। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन ने मिलकर ‘मनपसंद एप’ लॉन्च किया है। शराब के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बयानों से विवाद और गहराने की संभावना है। आगामी चुनावों से पहले यह मुद्दा सियासी गर्मी को और बढ़ा सकता है।

Read More :

सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए प्री-बोर्ड एग्जाम की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts