Tag: CricketNews

  • ICC के फैसले के बाद पकिस्तान को लगा बड़ा झटका

    ICC के फैसले के बाद पकिस्तान को लगा बड़ा झटका

    BCCI की आपत्ति के बाद PoK में नहीं जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी

    चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है, लेकिन इस आयोजन से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि चैम्पियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं ले जाया जाएगा। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद लिया गया।

    चैम्पियंस ट्रॉफी की आधिकारिक ट्रॉफी गुरुवार, 14 नवंबर को पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंची। इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर तक पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में घुमाने की योजना है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 और अन्य प्रमुख स्थलों पर ले जाया जाएगा।

    पाकिस्तान सरकार ने इस ट्रॉफी को PoK के स्कार्दु, मुर्ती और मुजफ्फराबाद में ले जाने का प्लान बनाया था। हालांकि, BCCI ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद ICC ने PoK में ट्रॉफी के दौरे पर रोक लगा दी। चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच खेली जानी है, लेकिन टूर्नामेंट का शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। यह ICC के इतिहास में पहली बार हुआ है कि शेड्यूल जारी होने से पहले ही ट्रॉफी मेजबान देश में पहुंची और आधिकारिक टूर पर निकाली गई।

    भारत पहले ही अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल पर होने या इसे किसी अन्य देश में स्थानांतरित करने की चर्चा तेज हो गई है। पाकिस्तान ने हालांकि लाहौर, कराची और रावलपिंडी में सभी मैचों की योजना तैयार कर ली है।

    ICC ने स्पष्ट किया है कि ट्रॉफी का यह दौरा एक आधिकारिक प्रक्रिया है, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं करता कि टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही आयोजित होगा। पाकिस्तान सरकार ट्रॉफी के दौरे को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल करना चाहती है। K2 समेत अन्य स्थानों पर ट्रॉफी ले जाने की योजना इसी उद्देश्य का हिस्सा है। हालांकि, PoK पर रोक के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।

    Read More :

    छत्तीसगढ़ में शराब विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच झड़प, कह दी ऐसी बात…

    प्रधानमंत्री मोदी ने जमुई में भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

  • बीसीसीआई का निर्णय दो फेज में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन

    बीसीसीआई का निर्णय दो फेज में होगा रणजी ट्रॉफी का आयोजन

    भारत के सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट, रणजी ट्रॉफी 2024 का पहला फेज 12 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस बार टूर्नामेंट को दो फेज में आयोजित किया जा रहा है, जिसे बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए तय किया है।

    रणजी ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेटरों के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता माना जाता है। बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को खास प्राथमिकता दी है, खासकर पिछली बार इशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों द्वारा इसके महत्व को नज़रअंदाज़ करने के बाद।

    आमतौर पर रणजी ट्रॉफी एक ही फेज में आयोजित होती थी, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने इसे दो फेज में बांटने का निर्णय लिया है। पहला फेज 12 अक्टूबर से 13 नवंबर तक चलेगा, जिसके दौरान सभी टीमों को पांच लीग मैच खेलने होंगे। इसके बाद टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) और विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) का आयोजन किया जाएगा।

    दूसरा फेज 23 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

    इस बार टूर्नामेंट के दो फेज में बंटने का मुख्य कारण उत्तर भारत का मौसम और खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट है। खासतौर पर तेज गेंदबाजों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले फेज के बाद खिलाड़ियों को छोटे फॉर्मेट में खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें रिकवरी का पर्याप्त समय मिल सकेगा।

    कई तेज गेंदबाजों ने टूर्नामेंट को दो हिस्सों में बांटने का सुझाव दिया था, जिससे वे अपनी फिटनेस पर बेहतर ध्यान दे सकें। पिछले सीजन में खिलाड़ियों ने लगातार मैचों के कारण थकान और चोटों की शिकायत की थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस नए प्रारूप को अपनाया है।

    रणजी ट्रॉफी का यह बदला हुआ स्वरूप खिलाड़ियों के लिए न केवल फिटनेस बल्कि प्रदर्शन सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है।

    READ MORE :

    छत्तीसगढ़ में भव्य रावण दहन और रामलीला का आयोजन

    छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड घोटाला: फर्जी आधार से बने हजारों कार्डों का खुलासा