
सिरगिट्टी मुक्तिधाम में तांत्रिक महिला और अघोरी की रहस्यमयी पूजा
शनिवार की रात सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित मुक्तिधाम में एक अनोखी घटना देखने को मिली। एक महिला, जो काला वस्त्र धारण किए हुए थी, जलती चिता के सामने हवन-पूजन कर रही थी। यह दृश्य देखकर दाह संस्कार के लिए आए स्थानीय लोग हैरान रह गए और वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।
स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए महिला और उसके साथियों को पकड़कर पिटाई की और सिरगिट्टी थाने पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर महिला तांत्रिक और उसके सहयोगियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि महिला एक तांत्रिक है और उसके साथ मौजूद युवक, शिवनाथ अघोरी, न्यू लोको कॉलोनी का निवासी है और मंदिर में पूजा-पाठ करता है। बताया जा रहा है कि महिला उस युवक की गुरु है।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने मुक्तिधाम को ही पूजा-पाठ के लिए क्यों चुना। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन पूछताछ कर रही है।
READ MORE :
Leave a Reply