Tag: GHOST

  • सरुवत गांव में जादू-टोना के आरोप में महिला की बेरहमी से हत्या

    सरुवत गांव में जादू-टोना के आरोप में महिला की बेरहमी से हत्या

    झारखंड में जादू-टोना के शक में दंपती ने की बुजुर्ग महिला की हत्या

    झारखंड के सरुवत गांव में जादू-टोना के शक में एक दंपती ने गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने कवलदेव नगेसिया और उसकी पत्नी बजंती नगेसिया को हत्या और सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला तब सामने आया जब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के इदरीकला पहाड़ी पर कुछ मानव हड्डियां मिलीं। पुलिस ने जांच के दौरान डीएनए परीक्षण कराया, जिससे पता चला कि ये हड्डियां झारखंड के सरुवत गांव की सुखनी बाई की हैं।

    सुखनी बाई पिछले दो महीनों से लापता थीं। उनके बेटे रामलाल किसान ने जनवरी 2024 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के पास छत्तीसगढ़ सीमा में कुछ मानव हड्डियां मिली हैं, और उसे शक है कि ये हड्डियां उसकी मां की हो सकती हैं। पुलिस ने कवलदेव और बजंती को गिरफ्तार किया, जिन्होंने पूछताछ में सुखनी बाई की हत्या करने की बात कबूल की।

    जांच के दौरान पता चला कि दंपती के तीन बच्चों की अचानक मौत हो गई थी, जिससे उन्हें शक हुआ कि सुखनी बाई जादू-टोना कर रही हैं। इस डर से कि अगर सुखनी जिंदा रही तो उनके और बच्चों की भी मौत हो सकती है, उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई।

    हत्या की घटना नवंबर 2023 की है, जब सुखनी बाई पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थीं। बजंती ने उनके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे वो घायल हो गईं। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6584

    https://golden36garh.com/?p=6570

  • सिरगिट्टी मुक्तिधाम में तांत्रिक महिला और अघोरी की रहस्यमयी पूजा

    सिरगिट्टी मुक्तिधाम में तांत्रिक महिला और अघोरी की रहस्यमयी पूजा

    शनिवार की रात सिरगिट्टी के बन्नाक चौक स्थित मुक्तिधाम में एक अनोखी घटना देखने को मिली। एक महिला, जो काला वस्त्र धारण किए हुए थी, जलती चिता के सामने हवन-पूजन कर रही थी। यह दृश्य देखकर दाह संस्कार के लिए आए स्थानीय लोग हैरान रह गए और वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।

    स्थानीय लोगों ने आशंका जताते हुए महिला और उसके साथियों को पकड़कर पिटाई की और सिरगिट्टी थाने पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर महिला तांत्रिक और उसके सहयोगियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि महिला एक तांत्रिक है और उसके साथ मौजूद युवक, शिवनाथ अघोरी, न्यू लोको कॉलोनी का निवासी है और मंदिर में पूजा-पाठ करता है। बताया जा रहा है कि महिला उस युवक की गुरु है।

    हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने मुक्तिधाम को ही पूजा-पाठ के लिए क्यों चुना। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन पूछताछ कर रही है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6584

    https://golden36garh.com/?p=6579