
मुख्यमंत्री निवास में पोरा तिहार का धूमधाम से मनाया गया उत्सव
मुख्यमंत्री निवास में आज पोरा तिहार (Teeja Pola 2024) धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ तीजा-पोरा तिहार का आनंद ले रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की।
सीएम साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भगवान शिव और नंदीराज की विधि-विधान से पूजा की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस पूजा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा से सजाया गया है। यहां विशेष रूप से छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए गए हैं और बहनों के लिए लाख की चूड़ियां उपहार में दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने पोरा तिहार की बधाई दी और इसे किसानों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार बताया।
इस मौके पर लगभग तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं, और मितानिन शामिल हैं। राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का विमोचन भी किया गया और सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
READ MORE :
Leave a Reply