
मुख्यमंत्री ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगे बांटे
मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने जनदर्शन में आम जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को तिरंगा वितरित किया और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारतीयता और एकता का प्रतीक है, जिसे हर नागरिक को सम्मान देना चाहिए।
मुख्यमंत्री साय से मिली सहायता राशि से न्यूज़ीलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेकर सिल्वर मेडल जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी रीता देवी के माता-पिता ने भी मुख्यमंत्री का आभार जताया और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।
जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक चला, जिसमें मुख्यमंत्री ने सभी आवेदनों को देखते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। 27 जून से शुरू हुए जनदर्शन कार्यक्रम में यह तीसरा आयोजन था।
READ MORE :
Leave a Reply