जशपुर जिले में 18 नए एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति

जशपुर जिले में 18 नए एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार पर जोर देते हुए, उन्होंने 18 नए एमबीबीएस चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इससे पहले, राज्य सरकार ने जिले को 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की थी।

मुख्यमंत्री साय के पहले बजट में जशपुर वासियों के दशकों पुराने मेडिकल कॉलेज स्थापना के सपने को साकार करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है।

नए नियुक्त चिकित्सकों की सूची:

  • जिला चिकित्सालय: डॉ चंचल धुर्वे, डॉ अंजू परिहार, डॉ अंकित खलको, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ निकिता खलखो
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: डॉ अविनाश मिंज (दूल्दुला), डॉ मिती कुंज (मनोरा), डॉ विश्वजीत पांडे (आस्ता), डॉ आकांक्षा तिग्गा (लोदाम), डॉ शशि एक्का (सन्ना), डॉ कुलदीप प्रताप सिंह (लोदाम)
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: डॉ लोकेश कुमार (किलकिला), डॉ पवन कुमार (झिमकी), डॉ जॉन खलखो (कस्तूरा), डॉ अंकित भगत (कंदाईबहार), डॉ मधुवेन्द्र सिंह (कुकरगाँव), डॉ आयुष सिंह (छीछली), डॉ अदिति मोना टोप्पो (मैनी)

इसके अलावा, जशपुर जिले में एम्बुलेंस की कमी को दूर करने के लिए 14 अतिरिक्त एम्बुलेंस और 1 शव वाहन उपलब्ध कराया गया है। सरकार ने जिले के 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने की स्वीकृति भी दी है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिले को 138 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आबंटन जारी किया गया है। इस राशि का उपयोग कुनकुरी में डायलिसिस केंद्र स्थापित करने, जिला चिकित्सालय में सी-आर्म मशीन, लोदाम और मनोरा में ब्लड स्टोरेज मशीन, पत्थलगांव और बगीचा में वाशिंग मशीन, और फरसाबहार में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय के इन प्रयासों से जशपुर जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=5725

https://golden36garh.com/?p=5719

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts