
भिलाई में पति ने पत्नी को चलती कार से फेंका दादी के साथ मारपीट का आरोप
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक महिला को चलती कार से फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की मां ने अपने दामाद पर कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस घटना की शिकायत पीड़िता के परिवार वालों ने भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में यह घटना तब हुई जब पति-पत्नी के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध थे। पत्नी के परिवार वालों ने पति पर जानलेवा हमला किया था, जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया था।
प्रियंका सिंह (24) अपनी 72 वर्षीय दादी उर्मिला देवी को अस्पताल से घर वापस ला रही थी। तभी सेक्टर 5 चौक के पास रजत प्रताप सिंह ने प्रियंका को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। प्रियंका ने मना किया, तो रजत ने उसका गला दबाकर उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया, जिससे उसका पैर कार से कुचल गया। इसके बाद रजत ने उर्मिला देवी को कार में बिठाकर घर ले गया और उनके साथ भी मारपीट की।
प्रियंका की मां ने आरोप लगाया कि रजत ने प्रियंका को कार से कुचलने की कोशिश की और उर्मिला देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस मामले की शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रियंका के परिवार वालों ने रजत पर तलवार से जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत भट्ठी थाना में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका के पिता, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी रजत प्रताप सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
READ MORE :
Leave a Reply