बीजेपी नेता के फॉर्म हाउस में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या

बीजेपी नेता के फॉर्म हाउस में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या

बालोद जिले में बीजेपी नेता के फॉर्म हाउस से एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है I भाजपा नेता देवलाल ठाकुर के फार्महाउस में खून से लथपथ 50 वर्षीय शख्‍स की लाश मिली है। मृतक का नाम संजय ठाकुर बताया जा रहा है I बताया जा रहा है कि मृतक की हत्या तेज धारदार हथियार से किया गया है I देवलाल ठाकुर का कोटेरा से खरखरा मार्ग में एक फार्महाउस है I वहीं मृतक कोटेरा का रहने वाला बताया जा रहा है I मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक रात को मृतक सजंय ठाकुर फार्म हाउस आया हुआ था और फार्म हाउस के चौकीदार के साथ शराब पार्टी की थी। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि चौकीदार भुनेश्वर नेताम ने ही 50 वर्षीय शख्‍स की हत्या की होगी। पुलिस ने संदेह के आधार पर चौकीदार को हिरासत में ले लिया है। अब जांच के बाद ही मुजरिम का पता चल सकता है I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=5404

https://golden36garh.com/?p=5409

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts