
बिलासपुर में तेजी से बढ़ रहा युवाओं में मॉडिफाई कारों का क्रेज
बिलासपुर के युवाओं में बाइक ही नहीं कार को लेकर भी दीवानगी बढ़ती जा रही है I यहाँ की सड़कों पर कार की कतारें तो हर जगह देखी ही जाती है लेकिन इस बीच युवाओं की कारें अलग से पहचानी जा सकती हैं I क्योंकि आजकल युवा शोरुम से कार निकलवाने के बाद कार में कई तरह की मॉडिफाई करवाते हैं तो कोई कार में ग्राफिक्स डिज़ाइन करवाता है I मतलव युवा कार को स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं I इस तरह के स्टाइलिश और फैशनेबल कार हर किसी को एक बार आकर्षित कर ही लेता है I कुछ युवा पुराने कार को कम कीमत में खरीदकर उन्हें मॉडिफाई करवाते हैं I इस दौरान छोटे चक्कों की जगह बड़े चक्के लगाना, हेंड लाइट लगाना, तेज हॉर्न, व्हील में लाइटिंग, डिस्प्ले और म्यूजिक सिस्टम को मॉडिफाई करवाना आदि इनकी पहली चॉइस होती है I

पहले यहाँ ग्राफिक्स का चलन न के बराबर था तब इस तरह की कारें बड़े शहरों में देखे जाते थे लेकिन इसके बाद शहर के कुछ युवा ऐसे भी थे, जो कार का लुक बढ़ाना चाहते थे। ऐसे में इन युवाओं को अपनी कार को लेकर रायपुर, नागपुर और पुणे तक जाना पड़ता था, जो काफी महंगा भी पड़ता था। अब युवाओं की दिवानगी को देखते हुए बिलासपुर शहर में भी ग्राफिक्स डिजाइन और कार मोडीफाई करने की शाप खुल चुकें हैं।
READ MORE :
Leave a Reply