
रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा
शनिवार को रायपुर के कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गैंगस्टरों ने फायरिंग किया था I उस फायरिंग के घटना के पीछे का चेहरा सामने आ गया गया है I मलेशिया में बैठे मयंक सिंह ने इस वारदात को अपने नाम लेते हुए सोशल मीडिया पोस्ट कर झारखण्ड में काम करने वाली कम्पनियों को वसूली करने की धमकी दी I
मयंक ने अपने पोस्ट में अमन साहू गैंग को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अमन साहू के गिरोह से उसका रिश्ता अच्छा था, लेकिन वह अमन साहू के गिरोह के भरोसे नहीं रहने वाला है I मयंक सिंह ने अपनी खुद की गैंग बना ली है I मयंक सिंह ने रायपुर के पीएआर ग्रुप के ऑफिस के बाहर हुए फायरिंग का जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि झारखंड में रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कोयला, रैक लोडिंग, क्रशर, बालू, माइनिंग, ट्रांसपोर्टिंग मयंक सिंह गैंग से संपर्क करें I मयंक सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि झारखण्ड में काम करने वाले कंपनियों के मालिक से बाद में निपटेंगे, पहले स्टॉफ को यमराज के पास पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे I
READ MORE :

Leave a Reply