Tag: AMAN SAHU NEWS

  • रायपुर पुलिस ने अमन साहू गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

    रायपुर पुलिस ने अमन साहू गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

    रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 13 जुलाई को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने अमन साहू गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के सिरसा जिले के प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू (20) और राम सिंह (20) को जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआरए ग्रुप के दफ्तर के बाहर कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की थी।

    घटना के बाद से प्रवीण सिंह फरार था और लगातार विभिन्न राज्यों में छिपता रहा। पुलिस ने पहले से गिरफ्तार आरोपी सागर से पूछताछ के दौरान प्रवीण के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने हरियाणा के सिरसा में छापा मारा और प्रवीण को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि घटना के समय प्रवीण बाइक चला रहा था। राम सिंह से उसकी मुलाकात सिरसा की जेल में हुई थी, जहां दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी।

    राम सिंह ने प्रवीण को अपने घर में शरण दी, जिससे वह पुलिस की गिरफ्त से बच सके। दोनों को पकड़े जाने के बाद पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि इस अपराध से जुड़े बाकी लोग भी सामने आ सकें। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे मिली जानकारी से रंगदारी वसूली के नेटवर्क का खुलासा होगा।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=6860

    https://golden36garh.com/?p=6851

  • झारखंड में व्यापारी को डराने के लिए गैंगस्टरों ने की फायरिंग

    झारखंड में व्यापारी को डराने के लिए गैंगस्टरों ने की फायरिंग

    झारखंड में सड़क निर्माण के काम में लगे रायपुर के कारोबारी प्रह्लाद अग्रवाल को डराने के लिए दो नकाबपोश शूटरों ने उनके दफ्तर के बाहर फायरिंग की। इस घटना के बाद शूटर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि फायरिंग लारेंस बिश्नोई और अमन साहू के गैंग ने की है।

    पुलिस ने घटना के संबंध में 10 टीमें बनाकर दिल्ली, पंजाब, झारखंड, और उत्तरप्रदेश में छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक पंजाब के अमनदीप सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस शूटरों की पहचान और तलाश में लगी है। हाल ही में पुलिस ने शूटरों को पिस्टल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

    पुलिस का कहना है कि लारेंस बिश्नोई और अमन साहू के गैंग ने झारखंड के बाद हरियाणा और पंजाब में वसूली, फिरौती, और अपहरण का नेटवर्क स्थापित किया है। इस गैंग के नए स्लीपर सेल को लेकर पहली बार अदालत में चार्जशीट में उल्लेख किया गया है। आमतौर पर स्लीपर सेल का उल्लेख आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े मामलों में होता है, लेकिन इस बार यह गैंग्स के संदर्भ में सामने आया है।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5850

    https://golden36garh.com/?p=5869

  • रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

    रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

    रायपुर में ऑफिस के बाहर फायरिंग करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

    शनिवार को रायपुर के कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गैंगस्टरों ने फायरिंग किया था I उस फायरिंग के घटना के पीछे का चेहरा सामने आ गया गया है I मलेशिया में बैठे मयंक सिंह ने इस वारदात को अपने नाम लेते हुए सोशल मीडिया पोस्ट कर झारखण्ड में काम करने वाली कम्पनियों को वसूली करने की धमकी दी I

    मयंक ने अपने पोस्ट में अमन साहू गैंग को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि अमन साहू के गिरोह से उसका रिश्ता अच्छा था, लेकिन वह अमन साहू के गिरोह के भरोसे नहीं रहने वाला है I मयंक सिंह ने अपनी खुद की गैंग बना ली है I मयंक सिंह ने रायपुर के पीएआर ग्रुप के ऑफिस के बाहर हुए फायरिंग का जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि झारखंड में रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कोयला, रैक लोडिंग, क्रशर, बालू, माइनिंग, ट्रांसपोर्टिंग मयंक सिंह गैंग से संपर्क करें I मयंक सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि झारखण्ड में काम करने वाले कंपनियों के मालिक से बाद में निपटेंगे, पहले स्टॉफ को यमराज के पास पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5164

    https://golden36garh.com/?p=5168

  • कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    कोयला कारोबारी के दफ्तर के बाहर शूटरों ने किया फायरिंग

    राजधानी रायपुर में एक बार फिर अमन साहू के शूटरों ने कोयला कारोबारी के ऑफिस के सामने गोलीबारी की है I यह गोलीबारी 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है I राहत की बात तो यह है कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई हानि नहीं हुआ है I इस घटना से रायपुर पुलिस अलर्ट हो गया है और शहर के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं I एएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के तेलीबांधा थाना अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए।

    एएसपी पटले ने बताया कि इससे पहले रायपुर पुलिस ने कुछ महीने पहले झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश किया जा रहा है।

    बता दें, इसके पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश में दो कोयला कारोबारियों को हत्या करने के इरादे से आये चार शूटरों को गिरफ्तार किया था I ये शूटर कोयला कारोबारी से पैसा वसूल करने का काम करते थे I रायपुर में किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली का पैसा देने से मना करने पर शूटर उसे मारने के इरादे से आये थे लेकिन वो अपने इरादों में नाकामयाब रहे और पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और जेल में भेज दिया I

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=5138

    https://golden36garh.com/?p=5142

  • नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    नामी गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में पेश करने की मंजूरी मिली

    रायपुर में कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार  सुपारी लेने वाले अमन साहू को कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट में लाने की मंजूरी कोर्ट ने दी है । बता दें, अमन साहू अभी राँची के जेल में बंद है । ऐसे में रायपुर पुलिस के लिए गैंगस्टर को सही सलामत राँची से रायपुर लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहेगा । 26 मई को कोयला व्यापारियों और सड़क ठेकेदार की करने हत्या के इरादे से पहुँचे झारखंड और राजस्थान के शूटरों को पुलिस ने खुपिया ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सम्बन्ध अमन साहू से है जो मलेशिया में बैठे मयंक सिंह के कहने पर कारोबारियों की हत्या करने में तुला हुआ था । इससे पहले भी गैंगस्टर अमन साहू ने रायपुर के कारोबारियों पर हमला करवाने की कोशिश की थी । पुलिस इन सभी की बारीकी से पूछताछ करने के लिए अमन साहू को रायपुर लाया जा रहा है ।

    READ MORE :

    https://golden36garh.com/?p=4342

    https://golden36garh.com/?p=4346