भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से किया कब्जा

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 4-1 से किया कब्जा  

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 मुकाबले की सीरिज के अंतिम मुकाबले को भारत ने 42 रनों से जीत हासिल कर लिया है I इस 5 मैचों की टी-20 मुकाबले की सीरिज को भारत ने 4-1 से अपने नाम कब्जा कर लिया है I इस सीरिज की अंतिम मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी लेने का निर्णय लिया I टीम इण्डिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाये I

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन बनाकर आलआउट हो गई I पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बनाये I जिसमें से यशस्वी जायसवाल ने 5 गेंद में 12 रन, अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद में 14 रन, शुभमन गिल (कप्तान) ने 14 गेंद में 13 रन, रियान पराग 24 गेंद में 22, संजू सैमसन 45 गेंद में 58 रन, शिवम दुबे ने 12 गेंद में 26 रनों की शानदार पारी खेली I वहीं मुकेश कुमार ने 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया I

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही I ब्रायन ने 8 गेंद में 10 रन, मारुमनी ने 24 गेंद में 27 रन, डियन मार्यस ने 32 गेंद में 34 रन सिकन्दर रजा ने 8 रन पर रन आउट होकर पवेलियन गये I भारत ने इस मैच को 42 रनों से जीतकर 5 मैचों की सीरिज को 4-1 से अपने नाम किया I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=5162

https://golden36garh.com/?p=5164

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts