फेफड़े और हृदय से चिपके ट्यूमर का किया गया सफल इलाज

फेफड़े और हृदय से चिपके ट्यूमर का किया गया सफल इलाज

छत्तीसगढ़ के पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में दो जटिल सर्जरी कर डॉक्टरों ने 32 वर्षीय युवक और 5 वर्षीय बच्चे के हृदय के ऊपर से ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाया। युवक के ट्यूमर का वजन डेढ़ किलो और बच्चे के ट्यूमर का वजन ढाई किलो था। इन सर्जरी को इतने जोखिम भरे माना गया कि निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने इन्हें करने से इनकार कर दिया था। एसीआई में आयुष्मान कार्ड की मदद से दोनों सर्जरी निशुल्क की गईं, जिनका निजी अस्पतालों में खर्च ढाई से तीन लाख रुपये तक होता।

सर्जरी का नेतृत्व कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. कृष्ण कांत साहू ने किया। डॉ. साहू ने बताया कि ट्यूमर हृदय और फेफड़े की धमनियों से चिपका हुआ था, जिससे सर्जरी अत्यंत जटिल हो गई थी। एक छोटी सी गलती भी मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती थी, इसलिए ऑपरेशन में अत्यधिक सावधानी बरती गई।

पांच वर्षीय बालक की सर्जरी के बाद वह स्वस्थ होकर स्कूल जाने लगा है, जबकि 32 वर्षीय युवक को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। युवक को लंबे समय से छाती में भारीपन, खांसी और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब वह भी धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहा है।

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=6851

https://golden36garh.com/?p=6855

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts