
गोबर गैस के टंकी में मिला नाबालिग युवती का शव
जांजगीर-चांपा में गोबर गैस के टंकी में एक नाबालिग युवती का शव मिलने से हडकम्प मच गया है I घटना अकलतरा थाना अंतर्गत बरगवां का है I जहाँ अंजनी यादव (17) का शव घर के पीछे गोबर गैस के टंकी में मिला है I बताया जा रहा है कि अंजनी यादव दोपहर से दिखाई नहीं दे रही थी, घर में परिजन ढूंढते-ढूंढते परेशान हो गये थे I एक व्यक्ति ने घर के पीछे गोबर गैस टंकी के पास चप्पल देखा तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुआ तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी I पुलिस मौके पर पहुँचकर देखा तो पाया कि युवती गोबर गैस की टंकी में मृत पड़ी हुई थी I तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I वहीं पुलिस मामले को हादसे, हत्या या आत्म्हत्या सभी पहलुओं के आधार पर जाँच में जुटी हुई है I
READ MORE :
Leave a Reply