
बरसात में बिमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
बरसात का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में बरसात के मौसम में होने वाली बिमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है । बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी बीमारी का खतरा बना रहता है यह एक तरह का संक्रामक रोग होता है जो आसानी से दूसरों तक पहुँच जाता है । इनसे बचने के लिए अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना जरुरी है । बरसात में संक्रामक रोगों से बचने के लिए हमें साफ़-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए । घर से बाहर निकलते समय साफ पानी बोतल में भरकर अपने पास रखें, बाहर का पानी पीने से बचें । अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना है तो हल्दी वाला दूध का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए । क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को तन्दरुस्त रखता है । जिससे पाचन सही रहता है और बिमारियों का खतरा भी कम हो जाता है । सब्जी और दाल में लौंग को डालने से यह आपके पाचन को ठीक रखता है और कफ जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है । इसके अलावा सब्जी में दालचीनी के सेवन से इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं, जो कवक के कारण होने वाले कई संक्रमणों को ठीक करने और रोकने में मदद करता है। इसके साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है ।

बरसात के मौसम में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए । बरसात के मौसम में कीड़े-मकोड़े की संख्या बढ़ जाती है। लाइट के कारण कीड़े-मकौड़े, कॉकरोच आदि भी काफी संख्या में निकलते हैं। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट या स्ट्रीटफूड बनाने में साफ-सफाई का बेहतर ध्यान नहीं होने के चलते इसे खाने से बीमारियां घेर सकते हैं। इसलिए घर के खाने को ही प्राथमिकता देनी चाहिए ।
READ MORE :

Leave a Reply