एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर कैनोपी बीते गुरूवार की सुबह फट गया था I कैनोपी के ऊपर इकठ्ठा हुआ पानी तेजी से नीचे खड़ी कार के छत में गिरा तो कार के अन्दर बैठा चालक इस भयानक दृश्य को देखकर सदमे में आ गया I उसे हल्की चोट आई है I इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कार मालिक को, जो भी नुकसान हुआ उसका भरपाई करने का भरोसा दिलाया I इसलिए कार चालक द्वारा एफआईआर नहीं किया गया I बता दें, इस एयरपोर्ट को 10 मार्च 2024 को पीएम मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पण किया गया था I

डुमना एयरपोर्ट को 450 करोड़ की लागत से विस्तारीकरण किया गया था I इसके अलावा टर्मिनल भवन में 100 करोड़ का खर्च आया और भवन के बाहर कैनोपी के लिए एक करोड़ रूपये की राशि लगा जिसे दिल्ली के केजीएन कंपनी ने करवाया था I गुरुवार को सुबह जॉइंट कमीशनर इंदौर से जबलपुर आ रहे थे I अभिषेक उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा हुआ था I अभिषेक ने कार को प्रवेश द्वार के पोर्च पर खड़ा किया और कार के अन्दर ही बैठा रहा I तभी कैनोपी फटा और सारा पानी एक साथ तेजी से कार के ऊपर गिरा I पानी में इतना गति था की कार के छत पर गिरा तो कार का छत पूरा तहस-नहस हो गया I वहीं कार के कांच भी टूट गये I अभिषेक सदमे में आ गया और झट से कार से उतरकर भागा I

READ MORE :

https://golden36garh.com/?p=4675

https://golden36garh.com/?p=4671

Comments

One response to “एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर कैनोपी के फटने से कार हुआ क्षतिग्रस्त”

Leave a Reply to जिओ और एयरटेल के रिचार्ज प्लान हुए पहले से महंगे   – GOLDEN CHHATTISGARH Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts