
मानसून के दस्तक से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पाँच दिनों तक प्रदेश में हल्के बारिश हो सकती है वहीं प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र बस्तर में भारी बारिश होने के आसार हैं I मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले सप्ताह यानि 1 जुलाई दिन सोमवार से बारिश होने का दायरा और बढ़ सकता है I कल पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 39.5 डिग्री सेल्सियस, वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया I तापमान में बढ़ोतरी होने से बुधवार को दिनभर उमस बना रहा लेकिन कुछ क्षेत्रों में बारिश ने भी अपनी दस्तक दी Iमनोरा-मालखरौदा में 1 सेमी, पेंड्रा रोड-करतला में 3 सेमी और कुसमी में 4 सेमी बारिश हुई I
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में ऐसे ही थोड़ी बारिश थोड़ी धूप देखने को मिलेगा जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगा I अब रविवार तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है लेकिन सोमवार से बारिश का दायरा बढ़ने वाला है Iमौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि जुलाई के महीने में प्रदेश में ज्यादा बारिश होने की सम्भावना है I
READ MORE :

Leave a Reply