
पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा पर धोखाधड़ी के मामले में FIR
पाली तानाखोर के पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा और उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है । मोहित केरकेट्टा पर आरोप है कि बिलासपुर में कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन को गैरकानूनी तरीके से खरीद-बिक्री की गई है ।
जानकारी के मुताबिक, 5 करोड़ की जमीन को 99 लाख में ख़रीदा गया है जबकि उस जमीन को खरीदने-बेचने का अधिकार किसी को नहीं है । दरअसल, जब विधायक पद में थे उस समय मोहितराम केरकेट्टा अपने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया के कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्टा के नाम पर करवा लिया था । विद्यानगर के आलोक विल्सन ने गैरकानूनी तरीके से जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर थाने में शिकायत दर्ज की थी। आलोक विल्सन ने कि वे चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया कुदुदंड के सदस्य हैं। संस्था के जरिए तीन राज्यों में धार्मिक, शैक्षणिक और ट्रेनिंग स्कूलों का संचालन किया जाता है।
READ MORE :

Leave a Reply