
विद्यार्थियों ने बना दिया सोलर पैनल से चलने वाला साइकिल
रायपुर के इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के एमटेक के विद्यार्थियों ने एक नई तकनिकी विकसित कर डाली है उन्होंने सौर ऊर्जा से चलने वाली साइकिल को विकसित कर दिया है I इस साइकिल की मदद से किसान घर से खेत जा सकते हैं और खेत में सिंचाई का काम भी काम कर सकते हैं Iइसके लिए विद्यार्थियों ने साइकिल के पीछे कैरियर वाले स्थान पर सोलर पैनल को लगाया है, जिसे विद्युत मोटर वाले सेंट्रीफ्यूगल मोटर से कनेक्ट किया गया है।
इससे थकने की स्थिति में मोटर की सहायता से बिना पैडल मारे ही साइकिल को चला सकते हैं I इसके अलावा नदी, नाले या फिर पानी टंकी से सबमर्सिबल पंप लगाकर इसी मोटर की सहायता से पानी खींचकर खेतों की सिंचाई भी आसानी से की जा सकेगी। इसे चलाना बहुत ही आसान है, साइकिल की पैडल घुमाने पर सबमर्सिबल पंप शुरू हो जाएगा और टंकी या फिर नाले से पानी खींचकर आसानी से खेती की सिंचाई भी की जा सकेगी। इसके आलावा इससे घरों में बिजली भी जलाया जा सकता है I
बिना पेट्रोल, डीजल के यह सिंचाई और आने जाने के लिए एक वैकल्पिक और किफायती विकल्प है I सोलर पैनल को साइकिल में पंखों की तरह लगाया गया है जिसे जरूरत पड़ने पर सिकोड़ा जा सकता है I इस साइकिल में 36 वोल्ट की बैटरी लगी है जो दो घंटे में चार्ज हो जाता है और सोलर पैनल से 3 घंटे में चार्ज होता है I एक बार चार्ज करने पर 30 किमी तक इसे आराम से बिना पैडल मारे चला सकते हैं जबकि सिंचाई का काम करीब 2 घंटे तक कर सकते हैं I इसकी लागत की बात करें तो इसे बनाने में लगभग पैंतीस हजार रूपये की लागत आई है I
READ MORE :
https://golden36garh.com/?p=3683

Leave a Reply